शुक्रवार, 13 मई 2016

अर्थव्यवस्था: एक परिचय

अर्थव्यवस्था: एक परिचय

किसी भी देश के लिए बजट वहां की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण अंग होता है. यह बजट  भारत की अर्थव्यवस्था की क्या स्थिति रहने वाली है. आजादी के बाद से ही भारत में बजट को लेकर काफी उत्सुकता रही है. आपकी इसी उत्सुकता को शांत करने के लिए आइए जानते हैं बजट के बारे में कुछ रोचक तथ्य.

1. स्वतन्त्र भारत का पहला अंतरिम बजट 26 नवंबर, 1947 को आर.के. षण्मुखम शेट्टी ने प्रस्तुत किया गया था.
2. जवाहरलाल नेहरू देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने बजट को संसद में प्रस्तुत किया.
3. मोराजी देसाई 8 वर्ष के सर्वाधिक लम्बे समय के लिए वित्त मन्त्री रहे और उन्होंने संसद में सर्वाधिक 10 बार बजट प्रस्तुत किया. मोराजी देसाई जवाहर लाल नेहरु के कार्यकाल में 5 साल जबकि इंदिरा गांधी के कार्यकाल में 3 साल देश के वित्त मंत्री रहे.
4. वर्ष 1964 और 1968 में वित्त मंत्री मोरारजी देसाई ने आम बजट अपने जन्म दिन के अवसर पर प्रस्तुत किया था.
5. सी.डी. देशमुख रिजर्व बैंक के एकमात्र ऐसे गवर्नर हैं जिन्होंने सन् 1951-52 में अन्तरिम बजट प्रस्तुत किया था.
6. सन् 1991-92 में अन्तरिम तथा फाइनल बजट को अलग-अलग दलों के वित्त मन्त्रियों ने संसद में रखा. अंतरिम बजट यशवन्त सिन्हा जबकि फाइनल बजट को मनमोहन सिंह ने प्रस्तुत किया.
7. बजट को सार्वजनिक करने से इसे बेहद ही गुप्त रखा जाता है. पहले बजट पेपर्स राष्ट्रपति भवन में ही छपा करते थे. सन् 1950 में बजट पेपर लीक हो गए जिसके कारण बाद में बजट पेपर्स को मिंटो रोड स्थित सीक्योरिटी प्रेस में छापा जाने लगा. 1980 से बजट पेपर नॉर्थ ब्लॉक से प्रिंट होने लगा.
8. संसद में बजट प्रस्तुत करने वाली एकमात्र महिला इन्दिरा गांधी हैं, जिन्होंने 1970 में आपातकाल के दौरान संसद में बजट पेश किया था.
9. 1987-88 में वी.पी. सिंह द्वारा सरकार से अलग हट जाने के बाद राजीव गांधी देश के तीसरे ऐसे प्रधानमंत्री बने जिन्होंने अपनी मां इंदिरा गांधी और नाना जवाहरलाल नेहरू के बाद बजट को प्रस्तुत किया.
10. 1996 में चुनाव के बाद, एक गैर-कांग्रेसी मंत्रालय ने पद ग्रहण किया. इसलिए 1996-97 के अंतरिम बजट को पी. चिदम्बरम द्वारा प्रस्तुत किया गया जो उस समय तमिल मानिला कांग्रेस से संबंधित थे. यह दूसरी बार था जब अंतरिम और फाइनल बजट अलग-अलग पार्टियों के दो मंत्रियों द्वारा प्रस्तुत किया गया.
11. एक संवैधानिक संकट के बाद जब आई. के. गुजराल का मंत्रालय समाप्त हो रहा था तब चिदंबरम के 1997-98 बजट को पारित करने के लिए संसद की एक विशेष सत्र बुलाई गई थी. इस बजट को बिना बहस के ही पारित किया गया था.
12. स्वतन्त्रता प्राप्ति के पश्चात से सन् 1998-1999 तक बजट शाम को पांच बजे ही प्रस्तुत किया जाता रहा लेकिन सन् 1999-2000 में यशवंत सिन्हा ने पहली बार शाम की बजाय सुबह के समय बजट प्रस्तुत किया।

दुनिया के महत्वपुर्ण व्यक्ति/ पुरुष important man of world Gk

खास व्यक्ति
स्वामी विवेकानंद (1863-1902 ई.)- रामकृष्ण परमहंस के शिष्य जिन्होंने वेदांत दर्शन से विश्व को परिचित कराया। 1893 में विश्व धर्म सम्मेलन के दौरान उनके दिए गए भाषण से विश्व भारतीय संस्कृति की महानता से परिचित हुआ। उन्होंने समाजसेवा के लिए रामकृष्ण मिशन की स्थापना की।
सरोजनी नायडू (1879-1949 ई.)-  इन्हें 'नाइटेंगेल ऑफ इंडियाÓ भी कहा जाता है। वे अंग्रेजी की प्रख्यात कवियत्री थीं। उन्होंने भारत के स्वतंत्रता आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और 1925 में काँग्रेस की अध्यक्ष बनीं। वे उत्तर प्रदेश की प्रथम महिला गवर्नर थीं।
शाहजहाँ (1592-1666 ई.)- मुगल सम्राट जिनकी ख्याति कला, स्थापत्य और साहित्य के प्रेमी के रूप में है। शाहजहाँ ने अपनी पत्नी मुमताज महल की याद में ताजमहल का निर्माण कराया।
शेक्सपियर, विलियम (1564-1616 ई.)- अंग्रेजी के महानतम कवि एवं नाटककार। उन्होंने 37 नाटक लिखे जिसमें हास्य, ऐतिहासिक, त्रासदी और त्रासद- हास्य नाटक शामिल हैं। प्रमुख नाटक- 'हेमलेटÓ, 'मैकबेथÓ, 'ओथेलोÓ, 'किंग लियरÓ, 'रोमियो एंड जूलियटÓ, 'ए मिडसमर नाइट्स ड्रीमÓ, 'द टेम्पेस्टÓ, 'हेनरी-5Ó और 'जूलियस सीज़रÓ।
सर आइजक न्यूटन (1642-1727 ई.)- अंग्रेज वैज्ञानिक जिन्हें आधुनिक भौतिकी का जनक माना जाता हैै। गति व गुरुत्वाकर्षण के नियमों के प्रतिपादन का श्रेय। प्रसिद्ध कृति 'प्रिंसिपियाÓ के लेखक।
शेरशाह सूरी (1472-1545 ई.)- उसने 1540-45 ई. के मध्य शासन किया। वह प्रथम मुस्लिम शासक था जिसने प्रशासनिक सुधारों पर विशेष ध्यान दिया। उसके शासनकाल में ही ग्रांड ट्रंक रोड का निर्माण हुआ।
शिवाजी (1627-1680 ई.)- गुरिल्ला युद्ध में माहिर शिवाजी ने मुगल साम्राज्य के खिलाफ लम्बी लड़ाई लड़कर मराठा साम्राज्य की नींव रखी।
स्मिथ, एडम (1723-1790 ई.)- स्कॉटिश अर्थशास्त्री जिन्हें अर्थशास्त्र का जनक कहा जाता है। प्रसिद्ध कृति- 'वेल्थ ऑफ नेशंसÓ।
तानसेन (लगभग 1492-1589 ई.)- भारतीय शास्त्रीय संगीत के महान प्रतिनिधि। वे अकबर के नौ रत्नों में से एक थे।
टोडरमल (1556-1605 ई.)- अकबर के दरबार के नौ रत्नों में से एक और राजस्व मंत्री।
तुलसीदास (1552-1630 ई.)- महान हिंदी कवि, संत जिन्हें उनकी रचना 'रामचरितमानस' के लिए जाना जाता है। रामचरितमानस आज भी करोड़ों हिंदुओं की आस्था का केद्र बिंदु है।
वाल्मीकि- प्राचीन भारत के महान संस्कृत कवि व ऋषि जिन्होंने रामायण की रचना की।
वास्को-डि-गामा (1460-1524 ई.)- पुर्तगाली नौचालक जिसने भारत के लिए समुद्री रास्ते की खोज की (1498 ई.)।
अमेरिगो वेसपुसी (1451-1512 ई.)- भौगोलिक खोजकर्ता जिन्होंने दक्षिणी अमेरिकी तट की खोज की; इन्हीं के नाम पर अमेरिका का नामकरण किया गया।
विक्टोरिया (1819-1901 ई.)- 1837 ई. से ब्रिटेन की महारानी। 1876 से भारत की महारानी। ब्रिटिश राजतंत्र की छवि को शीर्ष तक पहुँचाया।

भारतीय संविधान और संवैधानिक प्रावधान, संघ की भाषा, प्रादेशिक भाषाएं उच्च न्यायालय ( Indian Constituition hindi)

संवैधानिक प्रावधान
भारत के संविधान में राजभाषा से संबंधित भाग-17
अध्याय 1--संघ की भाषा
अनुच्छेद 120. संसद् में प्रयोग की जाने वाली भाषा - (1) भाग 17 में किसी बात के होते हुए भी, किंतु अनुच्छेद 348 के उपबंधों के अधीन रहते हुए, संसद् में कार्य हिंदी में या अंग्रेजी में किया जाएगा
परंतु, यथास्थिति, राज्य सभा का सभापति या लोक सभा का अध्यक्ष अथवा उस रूप में कार्य करने वाला व्यक्ति किसी सदस्य को, जो हिंदी में या अंग्रेजी में अपनी पर्याप्त अभिव्यक्ति नहीं कर सकता है, अपनी मातृ-भाषा में सदन को संबोधित करने की अनुज्ञा दे सकेगा ।
(2) जब तक संसद् विधि द्वारा अन्यथा उपबंध न करे तब तक इस संविधान के प्रारंभ से पंद्रह वर्ष की अवधि की समाप्ति के पश्चात्‌ यह अनुच्छेद ऐसे प्रभावी होगा मानो   “या अंग्रेजी में”  शब्दों का उसमें से लोप कर दिया गया हो ।
अनुच्छेद 210: विधान-मंडल में प्रयोग की जाने वाली भाषा - (1) भाग 17 में किसी बात के होते हुए भी, किंतु अनुच्छेद 348 के उपबंधों के अधीन रहते हुए, राज्य के विधान-मंडल में कार्य राज्य की राजभाषा या राजभाषाओं में या हिंदी  में या अंग्रेजी में किया जाएगा
परंतु, यथास्थिति, विधान सभा का अध्यक्ष या विधान परिषद् का सभापति अथवा उस रूप में कार्य करने वाला व्यक्ति किसी सदस्य को, जो पूर्वोक्त भाषाओं में से किसी भाषा में अपनी पर्याप्त अभिव्यक्ति नहीं कर सकता है, अपनी मातृभाषा में सदन को संबोधित करने की अनुज्ञा दे सकेगा ।
(2)  जब तक राज्य का विधान-मंडल विधि द्वारा अन्यथा उपबंध न करे तब तक इस संविधान के प्रारंभ से पंद्रह वर्ष की अवधि की समाप्ति के पश्चात्‌ यह अनुच्छेद ऐसे प्रभावी होगा मानो  “ या अंग्रेजी में ”  शब्दों का उसमें से लोप कर दिया गया हो :
परंतु हिमाचल प्रदेश, मणिपुर, मेघालय और त्रिपुरा राज्यों के विधान-मंडलों के संबंध में, यह खंड इस प्रकार प्रभावी होगा मानो इसमें आने वाले “पंद्रह वर्ष” शब्दों के स्थान पर  “पच्चीस वर्ष”  शब्द रख दिए गए हों :
परंतु यह और कि  अरूणाचल प्रदेश, गोवा और मिजोरम राज्यों के विधान-मंडलों के संबंध में यह खंड इस प्रकार प्रभावी होगा मानो इसमें आने वाले “ पंद्रह वर्ष ” शब्दों के स्थान पर “ चालीस  वर्ष ” शब्द रख दिए गए हों ।
अनुच्छेद 343. संघ की राजभाषा--
(1) संघ की राजभाषा हिंदी और लिपि देवनागरी होगी, संघ के शासकीय प्रयोजनों के लिए प्रयोग होने वाले अंकों का रूप भारतीय अंकों का अंतर्राष्ट्रीय रूप होगा।
(2) खंड (1) में किसी बात के होते हुए भी, इस संविधान के प्रारंभ से पंद्रह वर्ष की अवधि तक संघ के उन सभी शासकीय प्रयोजनों के लिए अंग्रेजी भाषा का प्रयोग किया जाता रहेगा जिनके लिए उसका ऐसे प्रारंभ से ठीक पहले प्रयोग किया जा रहा था :
परन्तु राष्ट्रपति उक्त अवधि के दौरान, आदेश द्वारा, संघ के शासकीय प्रयोजनों में से किसी के लिए अंग्रेजी भाषा के अतिरिक्त हिंदी भाषा का और भारतीय अंकों के अंतर्राष्ट्रीय रूप के अतिरिक्त देवनागरी रूप का प्रयोग प्राधिकृत कर सकेगा।
(3) इस अनुच्छेद में किसी बात के होते हुए भी, संसद् उक्त पन्द्रह वर्ष की अवधि के पश्चात्‌, विधि द्वारा
(क) अंग्रेजी भाषा का, या
(ख) अंकों के देवनागरी रूप का,
ऐसे प्रयोजनों के लिए प्रयोग उपबंधित कर सकेगी जो ऐसी विधि में विनिर्दिष्ट किए जाएं।
अनुच्छेद 344. राजभाषा के संबंध में आयोग और संसद की समिति--
(1) राष्ट्रपति, इस संविधान के प्रारंभ से पांच वर्ष की समाप्ति पर और तत्पश्चात्‌ ऐसे प्रारंभ से दस वर्ष की समाप्ति पर, आदेश द्वारा, एक आयोग गठित करेगा जो एक अध्यक्ष और आठवीं अनुसूची में विनिर्दिष्ट विभिन्न भाषाओं का प्रतिनिधित्व करने वाले ऐसे अन्य सदस्यों से मिलकर बनेगा जिनको राष्ट्रपति नियुक्त करे और आदेश में आयोग द्वारा अनुसरण की जाने वाली प्रक्रिया परिनिश्चित की जाएगी।
(2) आयोग का यह कर्तव्य होगा कि वह राष्ट्रपति को--
(क) संघ के शासकीय प्रयोजनों के लिए हिंदी भाषा के अधिकाधिक प्रयोग,
(ख) संघ के सभी या किन्हीं शासकीय प्रयोजनों के लिए अंग्रेजी भाषा के प्रयोग पर निर्बंधनों,
(ग) अनुच्छेद 348 में उल्लिखित सभी या किन्हीं प्रयोजनों के लिए प्रयोग की जाने वाली भाषा,
(घ) संघ के किसी एक या अधिक विनिर्दिष्ट प्रयोजनों के लिए प्रयोग किए जाने वाले अंकों के रूप,
(ड़) संघ की राजभाषा तथा संघ और किसी राज्य के बीच या एक राज्य और दूसरे राज्य के बीच पत्रादि की भाषा और उनके प्रयोग के संबंध में राष्ट्रपति द्वारा आयोग को निर्देशित किए गए किसी अन्य विषय, के बारे में सिफारिश करे।
(3) खंड (2) के अधीन अपनी सिफारिशें करने में, आयोग भारत की औद्योगिक, सांस्कृतिक और वैज्ञानिक उन्नति का और लोक सेवाओं के संबंध में अहिंदी भाषी क्षेत्रों के व्यक्तियों के न्यायसंगत दावों और हितों का सम्यक ध्यान रखेगा।
(4) एक समिति गठित की जाएगी जो तीस सदस्यों से मिलकर बनेगी जिनमें से बीस लोक सभा के सदस्य होंगे और दस राज्य सभा के सदस्य होंगे जो क्रमशः लोक सभा के सदस्यों और राज्य सभा के सदस्यों द्वारा आनुपातिक प्रतिनिधित्व पद्धति के अनुसार एकल संक्रमणीय मत द्वारा निर्वाचित होंगे।
(5) समिति का यह कर्तव्य होगा कि वह खंड (1)के अधीन गठित आयोग की सिफारिशों की परीक्षा करे और राष्ट्रपति को उन पर अपनी राय के बारे में प्रतिवेदन दे।
(6) अनुच्छेद 343 में किसी बात के होते हुए भी, राष्ट्रपति खंड (5) में निर्दिष्ट प्रतिवेदन पर विचार करने के पश्चात्‌ उस संपूर्ण प्रतिवेदन के या उसके किसी भाग के अनुसार निदेश दे सकेगा।
अध्याय 2- प्रादेशिक भाषाएं
अनुच्छेद 345. राज्य की राजभाषा या राजभाषाएं--
अनुच्छेद 346 और अनुच्छेद 347 के उपबंधों के अधीन रहते हुए, किसी राज्य का विधान-मंडल, विधि द्वारा, उस राज्य में प्रयोग होने वाली भाषाओं में से किसी एक या अधिक भाषाओं को या हिंदी को उस राज्य के सभी या किन्हीं शासकीय प्रयोजनों के लिए प्रयोग की जाने वाली भाषा या भाषाओं के रूप में अंगीकार कर सकेगाः
परंतु जब तक राज्य का विधान-मंडल, विधि द्वारा, अन्यथा उपबंध न करे तब तक राज्य के भीतर उन शासकीय प्रयोजनों के लिए अंग्रेजी भाषा का प्रयोग किया जाता रहेगा जिनके लिए उसका इस संविधान के प्रारंभ से ठीक पहले प्रयोग किया जा रहा था।
अनुच्छेद 346. एक राज्य और दूसरे राज्य के बीच या किसी राज्य और संघ के बीच पत्रादि की राजभाषा--
संघ में शासकीय प्रयोजनों के लिए प्रयोग किए जाने के लिए तत्समय प्राधिकृत भाषा, एक राज्य और दूसरे राज्य के बीच तथा किसी राज्य और संघ के बीच पत्रादि की राजभाषा होगी :
परंतु यदि दो या अधिक राज्य यह करार करते हैं कि उन राज्यों के बीच पत्रादि की राजभाषा हिंदी भाषा होगी तो ऐसे पत्रादि के लिए उस भाषा का प्रयोग किया जा सकेगा।
अनुच्छेद 347. किसी राज्य की जनसंख्या के किसी अनुभाग द्वारा बोली जाने वाली भाषा के संबंध में विशेष उपबंध--
यदि इस निमित्त मांग किए जाने पर राष्ट्रपति का यह समाधान हो जाता है कि किसी राज्य की जनसंख्या का पर्याप्त भाग यह चाहता है कि उसके द्वारा बोली जाने वाली भाषा को राज्य द्वारा मान्यता दी जाए तो वह निदेश दे सकेगा कि ऐसी भाषा को भी उस राज्य में सर्वत्र या उसके किसी भाग में ऐसे प्रयोजन के लिए, जो वह विनिर्दिष्ट करे, शासकीय मान्यता दी जाए।
अध्याय 3 - उच्चतम न्यायालय, उच्च न्यायालयों आदि की भाषा
अनुच्छेद 348. उच्चतम न्यायालय और उच्च न्यायालयों में और अधिनियमों, विधेयकों आदि के लिए प्रयोग की जाने वाली भाषा--
(1) इस भाग के पूर्वगामी उपबंधों में किसी बात के होते हुए भी, जब तक संसद् विधि द्वारा अन्यथा
उपबंध न करे तब तक--
(क) उच्चतम न्यायालय और प्रत्येक उच्च न्यायालय में सभी कार्यवाहियां अंग्रेजी भाषा में होंगी,
(ख) (i) संसद् के प्रत्येक सदन या किसी राज्य के विधान-मंडल के सदन या प्रत्येक सदन में पुरःस्थापित किए जाने वाले सभी विधेयकों या प्रस्तावित किए जाने वाले उनके संशोधनों के,
(ii) संसद या किसी राज्य के विधान-मंडल द्वारा पारित सभी अधिनियमों के और राष्ट्रपति या किसी राज्य के राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित सभी अध्यादेशों के ,और
(iii) इस संविधान के अधीन अथवा संसद या किसी राज्य के विधान-मंडल द्वारा बनाई गई किसी विधि के अधीन निकाले गए या बनाए गए सभी आदेशों, नियमों, विनियमों और उपविधियों के, प्राधिकृत पाठ अंग्रेजी भाषा में होंगे।
(2) खंड(1) के उपखंड (क) में किसी बात के होते हुए भी, किसी राज्य का राज्यपाल राष्ट्रपति की पूर्व सहमति से उस उच्च न्यायालय की कार्यवाहियों में, जिसका मुख्य स्थान उस राज्य में है, हिन्दी भाषा का या उस राज्य के शासकीय प्रयोजनों के लिए प्रयोग होने वाली किसी अन्य भाषा का प्रयोग प्राधिकृत कर सकेगाः
परंतु इस खंड की कोई बात ऐसे उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए किसी निर्णय, डिक्री या आदेश को लागू नहीं होगी।
(3) खंड (1) के उपखंड (ख) में किसी बात के होते हुए भी, जहां किसी राज्य के विधान-मंडल ने,उस विधान-मंडल में पुरःस्थापित विधेयकों या उसके द्वारा पारित अधिनियमों में अथवा उस राज्य के राज्यपाल द्वारा प्रख्यापित अध्यादेशों में अथवा उस उपखंड के पैरा (iv‌) में निर्दिष्ट किसी आदेश, नियम, विनियम या उपविधि में प्रयोग के लिए अंग्रेजी भाषा से भिन्न कोई भाषा विहित की है वहां उस राज्य के राजपत्र में उस राज्य के राज्यपाल के प्राधिकार से प्रकाशित अंग्रेजी भाषा में उसका अनुवाद इस अनुच्छेद के अधीन उसका अंग्रेजी भाषा में प्राधिकृत पाठ समझा जाएगा।
अनुच्छेद 349. भाषा से संबंधित कुछ विधियां अधिनियमित करने के लिए विशेष प्रक्रिया--
इस संविधान के प्रारंभ से पंद्रह वर्ष की अवधि के दौरान, अनुच्छेद 348 के खंड (1) में उल्लिखित किसी प्रयोजन के लिए प्रयोग की जाने वाली भाषा के लिए उपबंध करने वाला कोई विधेयक या संशोधन संसद के किसी सदन में राष्ट्रपति की पूर्व मंजूरी के बिना पुरःस्थापित या प्रस्तावित नहीं किया जाएगा और राष्ट्रपति किसी ऐसे विधेयक को पुरःस्थापित या किसी ऐसे संशोधन को प्रस्तावित किए जाने की मंजूरी अनुच्छेद 344 के खंड (1) के अधीन गठित आयोग की सिफारिशों पर और उस अनुच्छेद के खंड (4) के अधीन गठित समिति के प्रतिवेदन पर विचार करने के पश्चात्‌ ही देगा, अन्यथा नहीं।
अध्याय 4-- विशेष निदेश
अनुच्छेद 350. व्यथा के निवारण के लिए अभ्यावेदन में प्रयोग की जाने वाली भाषा--
प्रत्येक व्यक्ति किसी व्यथा के निवारण के लिए संघ या राज्य के किसी अधिकारी या प्राधिकारी को, यथास्थिति, संघ में या राज्य में प्रयोग होने वाली किसी भाषा में अभ्यावेदन देने का हकदार होगा।
अनुच्छेद 350 क. प्राथमिक स्तर पर मातृभाषा में शिक्षा की सुविधाएं--
प्रत्येक राज्य और राज्य के भीतर प्रत्येक स्थानीय प्राधिकारी भाषाई अल्पसंख्यक-वर्गों के बालकों को शिक्षा के प्राथमिक स्तर पर मातृभाषा में शिक्षा की पर्याप्त सुविधाओं की व्यवस्था करने का प्रयास करेगा और राष्ट्रपति किसी राज्य को ऐसे निदेश दे सकेगा जो वह ऐसी सुविधाओं का उपबंध सुनिश्चित कराने के लिए आवश्यक या उचित समझता है।
अनुच्छेद 350 ख. भाषाई अल्पसंख्यक-वर्गों के लिए विशेष अधिकारी--
(1) भाषाई अल्पसंख्यक-वर्गों के लिए एक विशेष अधिकारी होगा जिसे राष्ट्रपति नियुक्त करेगा।
(2) विशेष अधिकारी का यह कर्तव्य होगा कि वह इस संविधान के अधीन भाषाई अल्पसंख्यक-वर्गों के लिए उपबंधित रक्षोपायों से संबंधित सभी विषयों का अन्वेषण करे और उन विषयों के संबंध में ऐसे अंतरालों पर जो राष्ट्रपति निर्दिष्ट करे,
राष्ट्रपति को प्रतिवेदन दे और राष्ट्रपति ऐसे सभी प्रतिवेदनों को संसद् के प्रत्येक सदन के समक्ष रखवाएगा और संबंधित राज्यों की सरकारों को भिजवाएगा।
अनुच्छेद 351. हिंदी भाषा के विकास के लिए निदेश--
संघ का यह कर्तव्य होगा कि वह हिंदी भाषा का प्रसार बढ़ाए, उसका विकास करे जिससे वह भारत की सामासिक संस्कृति के सभी तत्वों की अभिव्यक्ति का माध्यम बन सके और उसकी प्रकृति में हस्तक्षेप किए बिना हिंदुस्थानी में और आठवीं अनुसूची में विनिर्दिष्ट भारत की अन्य भाषाओं में प्रयुक्त रूप, शैली और पदों को आत्मसात करते हुए और जहां आवश्यक या वांछनीय हो वहां उसके शब्द-भंडार के लिए मुख्यतः संस्कृत से और गौणतः अन्य भाषाओं से शब्द ग्रहण करते हुए उसकी समृद्धि सुनिश्चित करे।

मंगलवार, 26 अप्रैल 2016

Current Affair Hindi (23 April 2016) सामाचार शारांश

आर के पचौरी ने टेरी की संचालन परिषद की सदस्यता से इस्तीफ़ा दिया 
आर के पचौरी 25 वर्ष से भी अधिक समय तक टेरी गवर्निंग काउंसिल के सदस्य रहे. वे आईपीसीसी के अध्यक्ष भी रह चुके हैं, आईपीसीसी को वर्ष 2007 में नोबल शांति पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

शी जिनपिंग ने चीन की सेना के कमांडर-इन-चीफ का पदभार संभाला 
जिनपिंग पहले से ही सत्तारुढ़ कम्युनिस्ट पार्टी के महासचिव और केंद्रीय सैन्य आयोग के प्रमुख का पद संभाल रहे हैं.

पाकिस्तान एवं चीन ने सीपीईसी की निगरानी हेतु विशेष उपग्रह छोड़े जाने पर समझौता किया 
चीन-पाकिस्तान आर्थिक कॉरीडोर (सीपीईसी) 46 बिलियन अमेरिकी डॉलर की एक परियोजना है जिससे पश्चिमी चीन एवं दक्षिणी पाकिस्तान में संपर्क स्थापित किया जा सकेगा.

अमेरिका में पहली बार डॉलर पर किसी एफ्रो-अमेरिकन महिला हेरिएट टबमेन की तस्वीर लगेगी 
इसके अलावा 10 डॉलर के नोट के पहले हिस्से पर ऐलेक्जैंडर की तस्वीर कायम रहेगी, लेकिन 10 डॉलर के नोट की पृष्ठभूमि में महिलाओं के मताधिकार आंदोलनों के नायकों की कहानी होगी.

क्षतिपूर्ति वृक्षारोपण निधि विधेयक (कैम्पा), 2015 में संशोधन को कैबिनेट की मंजूरी 
इस विधेयक के कानून का रूप लेने के बाद कैम्पा फंड में 40,000 करोड़ रुपये धनराशि के पारदर्शी और प्रभावी ढंग से खर्च होने का रास्ता साफ हो जाएगा.

वाणिज्य मंत्रालय ने ट्विटर सेवा शुरू की 
इनमें अप्रैल 2016 से मार्च 2019 के बीच बनने वाली स्टार्ट-अप कंपनियों को पहले तीन साल तक कर मे सौ प्रतिशत छूट देना शामिल है.

प्रसिद्ध संगीतकार प्रिंस रॉजर्स नेल्सन का निधन 
प्रिंस रॉजर्स नेल्सन को उनके प्रसिद्ध गीत पर्पल रेन के लिए ऑस्कर भी मिला, इस फिल्म में उन्होंने अभिनय भी किया था. उन्होंने सात ग्रेमी अवार्ड्स एवं 30 नोमिनेशन जीते.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 10वें सिविल सेवा दिवस का उद्घाटन किया 
सिविल सेवा दिवस पर प्रधानमंत्री ने उन प्रशासनिक अधिकारियों को पुरस्कृत किया जिन्होंने भारत सरकार द्वारा चलाये गये प्राथमिक कार्यक्रमों,प्रधानमंत्री जन धन योजना, स्वच्छ भारत मिशन, स्वच्छ विद्यालय एवं मृदा स्वास्थ्य कार्ड, को लागू करने में अहम योगदान दिया.

वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स 2016 जारी 
इंडेक्स में फिनलैंड लगातार छठे वर्ष पहला स्थान बनाए रखने में सफल रहा. इसके बाद नीदरलैंड्स और नॉर्वे का स्थान रहा.

यूरोप मलेरिया उन्मूलन करने वाला विश्व का पहला क्षेत्र बना: डब्ल्यूएचओ 
विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार यूरोपीय क्षेत्र में 2015 में पहली बार इसी क्षेत्र से कोई मामला दर्ज नहीं किया गया. यह ताशकंद घोषणा के तहत वर्ष 2015 तक इस क्षेत्र से मलेरिया समाप्त करने के लक्ष्य का सफल उदाहरण है.

22 अप्रैल को पूरे विश्व में पृथ्वी दिवस मनाया गया 
वर्ष 2016 के पृथ्वी दिवस का थीम वाक्य ‘ट्री फॉर द अर्थ’ (Trees for the Earth) है.

Current Affair Hindi (22 April 2016) सामाचार शारांश

हांगकांग के इरफान अहमद भ्रष्टाचार निरोधक कोड का उल्लंघन करने पर ढाई वर्ष के लिए निलंबित 
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल ने इरफान अहमद पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उनके खिलाफ भ्रष्टाचार की जांच के समय उन्होंने सट्टेबाजों के बारे में तमाम जानकारियां छिपाई थीं.

राहुल जोहरी बीसीसीआई के सीईओ नियुक्त 
बीसीसीआई से पहले राहुल जोहरी डिस्कवरी नेटवर्क एशिया पसिफ़िक के कार्यकारी उपाध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक के रूप में कार्यरत थे. वे 1 जून 2016 से यह पद संभालेंगे.

आरबीएल स्टार्टअप्स को समर्पित शाखा खोलने वाला भारत का पहला प्राइवेट सेक्टर बैंक बना 
आरबीएल बैंक वर्तमान में लगभग 1 लाख ग्राहकों को सेवाएं प्रदान कर रहा है तथा 20,000 करोड़ रुपए से अधिक का कारोबार कर रहा है. यह भारत के सबसे पुराने बैंकों में से एक है.

चीनी प्रोफेसर जीई फुपिंग हिंदी को बढ़ावा देने के लिए जॉर्ज ग्रियर्सन पुरस्कार से सम्मानित 
उनके अलावा, अलका दुन्पुथ (मॉरीशस) और शिचिरो सोमा (जापान) को भी राष्ट्रपति द्वारा जॉर्ज ग्रियर्सन पुरस्कार से सम्मानित किया गया.

न्यायमूर्ति पी के मिश्रा गोवा के लोकायुक्त नियुक्त 
पी के मिश्रा हाल ही में गोवा राज्य मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष पद से सेवानिवृत्त हुए हैं. गोवा में अहम पद प्राप्त करने से पहले वे पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद से सेवानिवृत हुए.

भारत और भूटान के बीच क्षमता निर्माण एवं तकनीकी सहयोग हेतु समझौता ज्ञापन 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और भूटान के बीच क्षमता निर्माण, बैंचमार्किंग और बुनियादी ढांचा इंजीनियरिंग में द्विपक्षीय आदान-प्रदान के क्षेत्र में तकनीकी सहयोग हेतु एमओयू पर हस्ताक्षर करने को अपनी मंजूरी दी.

करतार लालवानी द्वारा लिखित द मेकिंग ऑफ़ इंडिया: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ़ ब्रिटिश एंटरप्राइज 
करतार लालवानी द्वारा रचित पुस्तक ‘द मेकिंग आफ इंडिया: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ब्रिटिश इंटरप्राइज में ब्रिटिश राज के दौरान भारत में पनपी एकता के बारे में लिखा गया है.

केंद्र सरकार ने विनिवेश विभाग का नाम बदल कर ‘दीपम’ रखा 
दीपम केंद्रीय वित्त मंत्रालय के अधीन काम करेगा और केंद्र सरकार की इक्विटी में निवेश सहित सार्वजनिक क्षेत्र के केंद्रीय उपक्रमों के विनिवेश से सम्बंधित मामलो को देखेगा.

उत्तराखंड उच्च न्यायालय ने उत्तराखंड में लागू राष्ट्रपति शासन को रद्द किया 
उत्तराखंड में 27 मार्च 2016 को केंद्र सरकार की सिफारिश पर राष्ट्रपति शासन लगाया गया था.

इंग्लैंड के खिलाडी स्टीव डेविस ने स्नूकर से संन्यास की घोषणा की 
वे 1983 से 1990 तक विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बने रहे और लगातार सात सत्रों के लिए विश्व के नंबर एक खिलाडी बने रहे.

भारतीय रिजर्व बैंक ने पंजाब सरकार के लिए 17,523 करोड़ रुपये की नकद उधारी सीमा जारी की 
बैंकों ने रिज़र्व बैंक के निर्देश पर मौजूदा पंजाब सरकार को गेहूं खरीदने के लिए 20 हज़ार करोड़ रुपये एडवांस देने से मना कर दिया था. रिज़र्व बैंक ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि पंजाब के गोदामों से 12 हज़ार करोड़ रुपये के अनाज का हिसाब नहीं मिल रहा.

सोमवार, 25 अप्रैल 2016

What is IAS? IAS क्या है?

The Indian Administrative Service(abbreviated as IAS) (भारतीय प्रशासनिक सेवा) is the premier administrative civil service of the Government of India. IAS officers hold key and strategic positions in the Union Government, States and public-sector under takings. Like in various countries (example UK) following Parliamentary system, IAS as the permanent bureaucracy in  India forms an inseparable part of the executive branch of the Government of India thus providing continuity and neutrality to the administration. Unlike Candidates selected to other civil services, a person once appointed to Indian Administrative Service or Indian Foreign Service (IFS) becomes ineligible to reappear in Civil Services Examinationconducted by Union Public Service Commission because there are no higher civil services other than aforementioned two services under Government of India.
Along with the Police Service and Forest Service, the IAS is one of the three All India Services — its cadre can be employed by both the Union Government and the individual States. Upon confirming to service after probation as Sub-Divisional Magistrate, an IAS officer is given administrative command of entire district as District collector. On attaining the upper levels of Super Time Scale to Apex Scale, they can go on to head whole departments and subsequently entire Ministries of Government of India and States. IAS officers represent Government of India at the international level in bilateral and multilateral negotiations. On deputations they work at Intergovernmental organizations like World Bank and United Nations or its Agencies. IAS officers at various levels of administration play vital roles in conducting free, fair and smooth elections in India under the direction of Election Commission of India and states.The Indian Administrative Service (IAS) trainees officers will be awarded an MA degree in Public Management.

शुक्रवार, 22 अप्रैल 2016

Current Affair Hindi (21 April 2016) सामाचार शारांश

भारत की दुर्गा ठाकुर अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ द्वारा अंतरराष्ट्रीय अंपायर पद पर पद्दोनत 
दुर्गा ठाकुर उन युवा भारतीय अम्पायरों में शामिल हो गयी हैं जो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नियुक्त हैं. अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ की सूची में 14 भारतीय (10 पुरुष, 4 महिलाएं) अंपायर शामिल हैं.

एफआईएच द्वारा 2019 से अंतरराष्ट्रीय हॉकी खेलों में बदलाव की घोषणा 
अंतरराष्ट्रीय हॉकी महासंघ ने घोषणा की कि 1978 से प्रत्येक दो वर्ष में एक बार आयोजित किया जा रहे चैंपियंस ट्रॉफी का 2018 में स्थगन कर दिया जायेगा.

भारतीय मूल की गीता पासी चाड के लिए अमेरिकी राजदूत नियुक्त 
पासी जिबूती में 2011 से 2014 तक संयुक्त राज्य अमेरिका की राजदूत भी रह चुकी हैं. इससे पहले वे 2006 से 2009 तक ढाका में अमेरिकी दूतावास के लिए विशेष मिशन हेतु डिप्टी चीफ भी रह चुकी हैं.

दीपा करमाकर ओलंपिक्स के लिए क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला जिमनास्ट बनीं 
दीपा करमाकर ने 2014 में ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ खेलों में कांस्य पदक जीता. यह किसी भी भारतीय महिला जिमनास्ट द्वारा अर्जित पहला पदक था.

तिरुपति में नये भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आईआईएसईआर) के परिचालन को केंद्र सरकार की मंजूरी 
आईआईएसईआर का कामकाज 2015-16 शैक्षिक वर्ष से प्रारंभिक तीन साल (2015-18) के लिए 137.30 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से ट्रांजिट/ अस्थांई परिसर से परिचालन करने हेतु मंजूरी दी गई.

बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना का 61 अतिरिक्त जिलों में विस्तार की घोषणा 
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती मेनका गांधी ने औपचारिक रूप से 61 अतिरिक्त जिलों में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ योजना का शुभारंभ किया.

पांच बार एमी विजेता रही अभिनेत्री डोरिस रॉबर्ट्स का निधन 
उन्होंने अपने करियर में पांच एमी पुरस्कार जीते, जिनमे से चार पुरस्कार उन्हें ‘रेमंड’ में अपने किरदार के लिए मिले. रेमंड नाटक 1996 से 2005 तक चला.

भारत-चिली अधिमान्य व्यापार समझौता (पीटीए) विस्तार को मंजूरी 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत और चिली के मध्य भारत-चिली अधिमान्य व्यापार समझौते (पीडीए) के विस्तार को अपनी मंजूरी दी.

राजीव गांधी खेल अभियान का खेलो इंडिया योजना में विलय 
खेलो इंडिया अभियान गुजरात के खेल मॉडल पर केंद्रित है जिसमें खेल महाकुंभ लगाया जाता है. चालू वर्ष 2016-2017 के बजट में केन्द्र सरकार ने 140 करोड़ रुपए इसके लिए आवंटित किए हैं.

लॉरेउस वर्ल्ड स्पोर्ट्स पुरस्कार 2016 प्रदान किए गए 
जोकोविच के लिए यह लगातार दूसरा लॉरेउस पुरस्कार था, जबकि सेरेना के लिए यह चौथा लॉरेउस पुरस्कार था.

विश्व बैंक ने प्रवासन और विकास संबंधी संक्षेप रिपोर्ट जारी की 
विश्व बैंक द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार एक बिलियन अमेरिकी डॉलर की कमी के बावजूद भारत वर्ष 2015 में सबसे अधिक भुगतान किया गया. इस वर्ष भारत में 69 बिलियन डॉलर का विदेशी भुगतान हुआ जो वर्ष 2014 में 70 बिलियन डॉलर था.

Quiz & Learn

Current Affair Hindi (20 April 2016) सामाचार शारांश

सुजलान एनर्जी ने पांच सौर कंपनियों का अधिग्रहण किया 
इसके तहत सुजलान एनर्जी ने देश भर की विभिन्न नवीकरणीय परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए पांच छोटी सौर कंपनियों का अधिग्रहण किया.

केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2015-16 के विदेश व्यापार से संबंधित आंकड़ों को जारी किया 
केंद्र सरकार की ओर से केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2015-16 के विदेश व्यापार से संबंधित आंकड़ों को जारी किया.

भारत एवं मॉरिशस के बीच परम्परागत औषधि और होम्योपैथी के क्षेत्र में सहयोग हेतु समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर 
उपरोक्त समझौता ज्ञापन पर आयुष (स्वतंत्र प्रभार) और स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री श्रीपद यस्सो नाइक की हाल में की गई मॉरिशस यात्रा के दौरान सहमति बनीं थी.

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा छह मेगा प्रोजेक्ट हेतु 3166 करोड़ रूपये के निवेश की घोषणा 
इसके तहत प्रदेश में छह मेगा परियोजनाओं के जरिए कुल 3166 करोड़ रुपये का निवेश होगा तथा इन इकाइयों के माध्यम से 11645 लोगों को रोजगार मिल सकेगा.

Quiz & Learn

Current Affair Hindi(19 April 2016) सामाचार शारांश

ऑस्ट्रेलिया ने सुल्तान अज़लान शाह हॉकी कप-2016 जीता 
ऑस्ट्रेलिया द्वारा यह ख़िताब नौंवीं बार जीता गया, इससे पहले उन्होंने वर्ष 2014 में यह ख़िताब जीता था. भारत ने अंतिम बार 2010 में यह ख़िताब जीता था, वर्ष 2015 के विजेता न्यूज़ीलैण्ड ने तीसरा स्थान प्राप्त किया.

यूरोपियन संघ की संसद ने हवाई यात्रियों के आंकड़े को साझा करने हेतु संयुक्त प्रणाली को मंजूरी दी 
नई प्रणाली सुरक्षा एजेंसियों को यूरोपीय संघ के देशों से जाने– आने वालों और यूरोपीय संघ के देशों के भीतर हवाई यात्रा करने वाले यात्रियों के आंकड़ों को स्वचालित रूप से संग्रहित करने की अनुमति देगा.

राफेल नडाल ने गेल मोनफिल्स को हराकर मोंटे कार्लो मास्टर्स ख़िताब जीता 
राफेल नडाल टेनिस के इतिहास में इकलौते खिलाड़ी हैं जिन्होंने वर्ष 2005 से 2014 तक लगातार दस वर्ष तक ग्रैंड स्लैम ख़िताब जीते. मोंटे कार्लो मास्टर्स ख़िताब का पहली बार आयोजन वर्ष 1897 में हुआ था जबकि वर्ष 1969 में इसे ओपन टूर्नामेंट घोषित किया गया.

निको रोसबर्ग ने चीनी ग्रां प्री रेस जीती 
रोसबर्ग ने शंघाई इंटरनेशनल सर्किट में फेरारी के सेबेस्टियन वेट्टल और रेड बुल के डेनियल कव्यात को शिकस्त दी. इस रेस में मौजूदा विश्व चैंपियन लुईस हैमिल्टन सातवें स्थान पर रहे.

हीरो ग्रुप के सह-संस्थापक सत्यानंद मुंजाल का निधन 
सत्यानंद ने अपने तीन भाइयों ओम प्रकाश मुंजाल, बृजमोहन लाल मुंजाल एवं दयानंद मुंजाल के साथ मिलकर हीरो ग्रुप की स्थापना की. वे वर्तमान पाकिस्तान में स्थित कमालिया नामक छोटे शहर के रहने वाले हैं.

विश्व हेमोफिलिया दिवस-2016 मनाया गया 
इसकी स्थापना वर्ष 1989 में विश्व हेमोफिलिया फेडरेशन (डब्ल्यूएफएच) के सहयोग से की गयी. दिनांक 17 अप्रैल का चयन डब्ल्यूएफएच के संस्थापक फ्रैंक स्केंब्ल के जन्मदिवस पर सम्मानस्वरूप किया गया.

श्रीलंका के प्रसिद्ध स्पिनर रंगना ने क्रिकेट के ट्वेंटी-20 एवं एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रारूप से संन्यास की घोषणा की 
हेरथ ने वर्ष 2014 में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच खेलते हुए 127 रनों में 9 विकेट लिए. एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के खिलाफ खेलते हुए उन्होंने 20 रन देकर 4 विकेट हासिल किये.

Quiz & Learn

सोमवार, 18 अप्रैल 2016

Current Affair (18 April 2016) सामाचार शारांश

झारखण्ड सरकार ने विधवाओं के लिए भीमराव आवास योजना आरंभ की 
इस योजना का बजट 80 करोड़ रूपए है तथा इसमें विधवाओं के लिए बजट सत्र 2016-17 के दौरान 11000 मकानों का निर्माण किया जायेगा. पहाड़ी क्षेत्रों में मकान बनाने के लिए 75000 रुपये आवंटित किये जायेंगे जबकि मैदानी क्षेत्र के लिए 70000 रुपये दिए जायेंगे.

पेप्सी-कोला साइन को न्यूयॉर्क के ऐतिहासिक लैंडमार्क का दर्जा प्रदान किया गया 
यह 60 फीट ऊंचा एवं 120 फीट लम्बा साइन है जिसे 1936 में पेप्सी बॉटलिंग प्लांट पर लगाया गया था. इसके स्टील एवं प्रोकलेन शब्द एवं पेप्सी की बड़ी बोतल पूर्वी मैनहैटन की ओर से अदभुत दृश्य प्रदान करते रहे.

प्रसिद्ध मालियन फोटोग्राफर मलिक सिदिबे का निधन 
आलोचकों का मानना है कि उनके द्वारा औपनिवेशिक काल के बाद माली लोगों की ली गयी तस्वीरों से इस पश्चिम अफ्रीकी देश को समझने में काफी सहायता हुई.

गूगल ने भारतीय रेल की दूरसंचार इकाई रेलटेल के सहयोग से भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर मुफ्त वाई-फाई सेवा का शुभारम्भ किया 
भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन गूगल-रेलटेल वाई-फाई परियोजना के तहत कवर किया गया दूसरा स्टेशन है. इससे पूर्व गूगल-रेलटेल द्वारा जनवरी 2016 में मुंबई सेंट्रल में इस परियोजना की शुरुआत की गयी थी.

पश्चिम बंगाल चुनाव: दूसरे चरण में 79.70% मतदान

इक्वाडोर में 7.8 तीव्रता का भूकंप: अभी तक 233 लोगों की मौत, 1500 घायल

आईपीएल: किंग्स XI पंजाब ने पुणे को हराया

Current Affair (17 April 2016) सामाचार शारांश

मैरीकॉम महिला विश्व चैम्पियनशिप के लिए एआईबीए की एम्बेसडर नियुक्त की गई 
मैरीकॉम के अतिरिक्त विश्व चैंपियनशिप में ब्रिटेन की निकोला एडम्स, अमेरिका की लाइट फ्लाईवेट मार्लेन एस्पारजा, ब्राजील की एड्रियाना अराउजा, बुल्गारिया की स्टैनीमीरा पेत्रोवा और मोरक्को की खादिजा मार्दी को भी अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाजी संघ ने एंबेसडर बनाया है.

भारतीय मूल के अजय बंगा अमेरिका के कमिशन ऑन एन्हान्सिंग नेशनल साइबर सिक्यूरिटी के सदस्य नियुक्त 
बंगा ने नेस्ले इंडिया से अपने करियर की शुरुआत की थी. यहां उन्होंने 1981 से 1994 तक अपनी सेवा दी. इसके अतिरिक्त वर्ष 2015 में बंगा अमेरिका में व्यापार नीति और वार्ता के लिए गठित सलाहकार समिति के सदस्य के रूप में कार्यरत हैं. 

पानागढ़ एयरबेस का नाम बदलकर पूर्व वायुसेना प्रमुख अर्जन सिंह के नाम पर रखा गया 
वायु सेना प्रमुख ने मार्शल अर्जन सिंह के सम्मान में पानागढ़ एयरबेस में आयोजित समारोह में यह घोषणा की. पाकिस्तान के साथ 1965 की लड़ाई में वायु सेना का मोर्चा संभालने वाले भारतीय वायु सेना के इकलौते मार्शल अर्जन सिंह 15 अप्रैल को 97 वर्ष के हुए.

सुष्मिता पांडे राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण की अध्यक्ष नियुक्त 
राष्ट्रीय स्मारक प्राधिकरण संस्कृति और पर्यटन मंत्रालय, नई दिल्ली में के तहत कार्यरत है. इसके अध्यक्ष की नियुक्ति तीन वर्ष के लिए की जाती है जिसका निर्णय केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति द्वारा लिया जाता है.

प्रसिद्ध बास्केटबॉल खिलाड़ी कोबे ब्रायंट ने संन्यास लिया 
पूर्व एनबीए और इटली के पेशेवर लीग खिलाड़ी जोए ब्रायंट के बेटे कोबे ब्रायंट ने हाईस्कूल के बाद एनबीए में प्रवेश किया. ‘ब्लैक मांबा’ के नाम से जाने जाने वाले ब्रायंट 1996 में लेकर्स के साथ जुड़ने के बाद वे पूरा करियर इसी टीम के साथ रहे जहां उन्होंने पांच एनबीए चैंपियनशिप भी जीतीं.

रविवार, 17 अप्रैल 2016

Thalassemia. थेलासिमिया


Thalassemia. थेलासिमिया
थैलेसीमिया माता पिता के द्वारा विरासत में मिला (autosomal) रोग हे| थैलेसीमिया आनुवंशिक होता हे| यह असामान्य हीमोग्लोबिन अणुओं के गठन के कारण,और इस प्रकार से रक्ताल्पता या  एनीमिया (रक्त या खून की कमी):, thalassemias की विशेष लक्षण युक्त  होता हे|
इस बात को आसानी से इस विडिओ द्वारा समझा जा सकता हे|

Watch Video

आम तौर पर, thalassemias उमस भरे मौसम में प्रचलित हैं. यह सभी जातियों को प्रभावित करता है,
Thalassemia से भूमध्य मूल, अरब, और एशियाई लोग विशेष रूप से प्रभावित हैं. मालदीव जनसंख्या के 18% पर एक की  वाहक दर के साथ दुनिया में थैलेसीमिया के उच्चतम रूप से प्रभावित हे| एक अनुमान अनुसार, साइप्रस में 1% [7] थाईलैंड में लोगों में 16% है, और बांग्लादेश, चीन, भारत, मलेशिया और पाकिस्तान से आबादी का 3-8% है| वहाँ भी लैटिन अमेरिका और भूमध्यसागरीय देशों (जैसे ग्रीस, इटली, पुर्तगाल, स्पेन, और दूसरों) के लोगों की सन्तान में प्राथमिकता से पीता गया हे| इसका बहुत कम प्रसार उत्तरी यूरोप(0.1%) और अफ्रीका (0.9%) में देखा गया हे| उत्तरी अफ्रीका में उच्चतम प्रसार होनेके साथ. यह भी बेजा, Hadendoa, Sa'idi और भी नील नदी डेल्टा के लोगों में , लाल सागर हिल क्षेत्र और विशेष रूप से Siwans के बीच के रूप में ऊपरी मिस्र के स्वदेशी जातीय अल्पसंख्यकों की आबादी में आम(विशेष रूप से) है.
माता पिता से निम्न चार्ट के अनुसार यह रोग बच्चे में आ सकता हे|
            Show Chart


  चिकित्सा एवं  देखभाल

हल्के थैलेसीमिया: थैलेसीमिया के लक्षण के साथ रोगियों के प्रारंभिक निदान के बाद चिकित्सा या अनुवर्ती देखभाल की आवश्यकता नहीं होती हे|

 β-थैलेसीमिया विशेषता के साथ मरीजों को चेतावनी दी है, कि उनके रक्त  में लोहे की कमी जैसा दिखता है| उन्हें आयरन चिकित्सा का  उपयोग करना चाहिए| अभी तक लोहे की कमी, गर्भावस्था के दौरान एवं  पश्चात  खून को बहने से रोक कर सकते हैं
 परामर्श 
आनुवंशिक विकारों के साथ सभी व्यक्तियों को संकेत किया जाना चाहिए की, खासकर जब परिवार में, रोग का एक गंभीर रूप है,  कि हो सकता है प्रसव या संतान पर जोखिम हो|
गंभीर थैलेसीमिया
 गंभीर थैलेसीमिया के साथ रोगियों के चिकित्सा उपचार की आवश्यकता होती है, और एक रक्त आधान (खून चडाना)ही एक मात्र और प्राथमिक उपाय हे| जो जीवन के समय को बढ़ाने में प्रभावी हे|
औषधि
बीटा थैलेसीमिया के लिए चिकित्सा चिकित्सा मुख्य रूप से लोहा केलेशन शामिल है.
 Deferoxamine नसों या subcutaneously प्रशासित |
आयुर्वेद  में मंडूर, लोह भस्म अदि योग चिकित्सक से परामर्श कर लिए जाये|

हिमोफिलिया (Himophilia) क्या है? हिमोफिलिया दिवस विशेष

हिमोफिलिया -एक  घातक रोग  जिसमें बहता खून रुकता नहीं?
आज सत्रह अप्रैल को दुनियाभर में विश्व हीमोफीलिया दिवस मनाया जाता है। इस साल के विश्व हीमोफीलिया दिवस का लक्ष्य इस बीमारी के प्रति जागरूकता फैलाना और सभी के लिए उपचार है।
हीमोफीलिया आनुवंशिक रोग है जिसमें शरीर के बाहर बहता हुआ रक्त जमता नहीं है। रक्त का बहना जल्द ही बंद नहीं होता इस कारण चोट या दुर्घटना में यह जानलेवा साबित होती है| इस रोग का कारण एक रक्त प्रोटीन की कमी होती है, जिसे 'क्लॉटिंग फैक्टर' [थ्राम्बोप्लास्टिन (Thromboplastin) नामक पदार्थ] कहा जाता है। शरीर इस फैक्टर की विशेषता यह है कि यह बहते हुए रक्त के थक्के जमाकर उसका बहना रोकता है।
पीड़ित रोगियों से पूछताछ करने पर बहुधा पता चलता है कि इस प्रकार की बीमारी घर के अन्य पुरुषों को भी होती है। इस प्रकार यह बीमारी पीढ़ियों तक चलती रहती है।
इस बीमारी के लक्षण हैं : शरीर में नीले नीले निशानों का बनना, नाक से खून का बहना, आँख के अंदर खून का निकलना तथा जोड़ों (joints) की सूजन इत्यादि।
बार-बार रुधिर-आधान (repeated blood transfusion) देते रहना अच्छा होता है।
इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए 1989 से विश्व हीमोफीलिया दिवस मनाने की शुरुआत की गई। तब से हर साल 'वर्ल्ड फेडरेशन ऑफ हेमोफीलिया' (डब्ल्यूएफएच) के संस्थापक फ्रैंक कैनेबल के जन्मदिन 17 अप्रैल के दिन विश्व हेमोफीलिया दिवस मनाया जाता है|
इस रोग से ग्रस्त 70 प्रतिशत मरीजों में इस बीमारी की पहचान तक नहीं हो पाती और 75 प्रतिशत रोगियों का इलाज नहीं हो पाता। इसकी वजह लोगों के पास स्वास्थ्य जागरूकता की कमी और सरकारों की इस बीमारी के प्रति उदासीनता तो है ही साथ ही एक महत्वपूर्ण कारक यह भी है कि इस बीमारी की पहचान करने की तकनीक और इलाज महंगा है।     
            परिणामस्वरूप इस बीमारी से ग्रस्त ज्यादातर मरीज बचपन में ही मर जाते हैं और जो बचते हैं वे विकलांगता के साथ जीवनयापन करने को मजबूर होते हैं।
          भारत में हीमोफीलिया के लगभग 7,50,000 रोगी हैं। यहां इस बीमारी से ग्रस्त मरीजों में से 12 प्रतिशत की ही जांच हो पाती है।
इस साल विश्व हीमोफीलिया दिवस के अवसर पर हीमोफीलिया फेडरेशन ऑफ इंडिया (एचएफआई) देशभर में कई कार्यक्रम आयोजित कर रहा है। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों में हीमोफीलिया मरीजों की जांच व इलाज से लिए स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। वहीं बेंगलुरू में आकाश में गुब्बारे उड़ाए जाएंगे। इन गुब्बारों पर हीमोफीलिया बीमारी के विषय में कई तथ्य लिखे होंगे।
रक्त दान करने के लिए नजदीकी रक्त दान केंद्र में जाएँ और निम्न साईट पर जाकर आप रक्त दाता के रूप में पंजी कृत हो सकते हें| इसी साईट पर आपको किसी भी ग्रुप का रक्त किसी भी शहर में मिल सकता है. आइये मानवता के लिए आज ही हम रक्त दान करें, हमारे द्वारा दिया यह दान किसी न किसी रूप में हमको लाभ देगा|