current affair May 2016 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
current affair May 2016 लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शनिवार, 14 मई 2016

राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटन्गेल पुरस्कार 2016 (National Florence Nightingale Awards 2016)

राष्ट्रपति ने राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटन्गेल पुरस्कार दिया
राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने आज राष्ट्रपति भवन में अंतर्राष्ट्रीय नर्सिंग दिवस के अवसर पर नर्सिंग कर्मियों को राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटन्गेल पुरस्कार प्रदान किये। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री जे.पी.नड्डा उपस्थित थे। राष्ट्रपति ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा

कि स्वास्थ्य के सभी पहलुओं में , चाहे यह पोलियो उन्मूलन, मिड वाइफ सेवा और सामुदायिक शिक्षा जैसे राष्ट्रीय स्वास्थ्य कार्यक्रम हों, नर्स की भूमिका महत्वपूर्ण है। उनके समर्पण और देखभाल की प्रशंसा शहरी और देश के दूरदराज के क्षेत्रों सहित ग्रामीण क्षेत्रों में भी की जाती है। देश के स्वास्थ्य लक्ष्य की प्राप्ति में नर्सिंग कर्मियों की भूमिका महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य क्षेत्र की नीतियां बनाते समय नर्सिंग समुदाय की राय लेना महत्वपूर्ण है।

राष्ट्रपति ने नर्सों की करुणा , अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि संयुक्त राष्ट्र के मिलेनियम विकास लक्ष्य की प्राप्ति के लिए लचीली स्वास्थ्य प्रणाली विकसित करनी होगी। माइक्रोबायल प्रतिरोध, नई महामारियां , संक्रमण और प्राकृतिक आपदाओं जैसे खतरों से दबाव बढ़ा है। स्वास्थ्य क्षेत्र में मांग बढ़ी है। अनुक्रिया प्रणाली के लिए नर्सों की सेवा महत्वपूर्ण है। स्वास्थ्य मंत्री ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई दी और उनकी उदाहरणीय सेवा की सराहना की। नर्सिंग समुदाय की देखभाल और करुणा की प्रवृत्ति को स्वीकार करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्राइमरी, सेकेंड्री और तीसरे स्तर तक स्वास्थ्य देखभाल करने में नर्सों की भूमिका अहम है। नर्सिंग कर्मी अपनी योग्यता से युवा पीढ़ी के लिए रोल माडल बने हैं। उन्होंने नर्सिंग क्षेत्र में अवसरंचना और मानव संसाधन विकास के लिए उठाए दए कदमों का उल्लेख किया।

श्री जे.पी.नड्डा ने यह भी बताया कि उनके मंत्रालय ने नर्सिंग कैडर को मजबूत बनाने के लिए अनेक कदम उठाए हैं। इन कदमों में एएनएम/जीएनएम स्कूलों की स्थापना , संस्थानों का स्कूल ऑफ नर्सिंग से कॉलेज ऑफ नर्सिंग में उन्नयन, संकट काल और प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए नर्सों का प्रशिक्षण तथा नर्स प्रैक्टिशनर्स कोर्स विकास हैं। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय नर्सिंग और मिड वाइफ पोर्टल विकसित किया जा रहा है। इसमें नर्सिंग से संबंधित सभी सूचनाएं दी जाएंगी , नर्सिंग क्षेत्र में भारत सरकार की गतिविधियों की जानकारी होगी, नर्सिंग और मिड वाइफ शिक्षा तथा मानव संसाधन उपलब्धता की जानकारी होगी , सर्कुलर, अधिसूचना, नौकरी के अवसर तथा ई-लर्निंग माड्यूल होंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि भारतीय नर्सों के लाइव रजिस्टर बनाने से नर्सिंग में वर्तमान मानव संसाधन की नवीनतम सूचना , सटीक जानकारी और रियल टाइम सूचना होगी। लाइव रजिस्टर नामक टेक्नोलॉजी प्लैटफार्म प्रारंभ किया गया है ताकि वर्तमान में प्रैक्टिशिंग नर्सों की जानकारी हो। इससे सरकार को बेहतर मानव शक्ति नियोजन करने तथा भारत में नर्सिंग समुदाय के लिए नीति स्तर निर्णय में मदद मिलेगी। राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटन्गेल पुरस्कार के तहत विजेता को 50,000 रुपये नकद , एक प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है|

शुक्रवार, 13 मई 2016

Current Affair MAY 2016 in HINDI

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने 63वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार प्रदान किए 
गैर-कथा फिल्म् श्रेणी में 21 और कथा फिल्मोंम के वर्ग में 51 पुरस्कार दिये गये. सिनेमा पर सर्वोत्त-म लेखन हेतु तीन पुरस्कार प्रदान किए गए. मनोज कुमार को दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित किया गया.

एयर मार्शल पीपी खांडेकर वायु सेना मुख्‍यालय में एयर ऑफिसर-इन-चार्ज मेंटिनेंस के पद पर नियुक्त 
एयर मार्शल पीपी खांडेकर को त्रिस्‍तरीय तकनीकी प्रशिक्षण संस्‍थान- एमआईएलआईटी का पहला कमांडेंड और निदेशक होने का गौरव प्राप्‍त है. वीएनआईटी नागपुर से स्‍नातक एयर मार्शल खांडेकर 25 जुलाई 1977 को एयरोनॉटिकल इंजीनियरिंग (इलेक्‍ट्रोनिक्‍स) स्‍ट्रीम के जरिए वायु सेना में शामिल हुए.

जेएसडब्ल्यू एनर्जी लिमिटेड, जिंदल पावर लिमिटेड के 1,000 मेगावाट पावर प्लांट का अधिग्रहण करेगी 
जेएसडब्ल्यू एनर्जी लिमिटेड अपने छोटे भाई नवीन जिंदल की पॉवर प्लांट जिंदल पावर लिमिटेड, छत्तीसगढ़ के 1,000 मेगावाट की परियोजना का अधिग्रहण करेगी.

रेल मंत्रालय ने रेल परियोजनाओं की निगरानी हेतु प्रोजेक्ट मैनेजमेंट एंड इन्फोरमेशन सिस्टम लॉन्च किया 
भारतीय रेल की बड़ी परियोजनाओं की समुचित निगरानी और प्रबंधन समय की मांग है. पीएमआईएस प्रणाली जारी परियोजनाओं के बारे में सभी जानकारी रखेंगी और इससे परियोजना पूरी करने के समय में कमी आएगी.

भेल ने मध्य प्रदेश में 600 मेगावाट ताप विद्युत संयंत्र का शुभारम्भ किया 
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में 600 मेगावाट क्षमता की झाबुआ तापीय विद्युत परियोजना चालू की गई.’’ इस परियोजना को झाबुआ पावर लिमिटेड (जेपीएल) ने विकसित किया है

वैज्ञानिकों ने विश्व का सबसे छोटा इंजन विकसित किया 
प्रकाश से चलने वाला यह इंजन छोटे मशीनों के विकास में मददगार साबित हो सकता है. यह आकार में एक मीटर के मात्र कुछ अरबवें हिस्सें के बराबर है.

किशोर बियानी को भारती रिटेल के प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया 
भारती रिटेल का नाम बाद में फ्यूचर रिटेल लिमिटेड रखा जाएगा और इसे शेयर बाजार पर सूचीबद्ध किया जाएगा. मई 2015 में फ्यूचर समूह ने अपनी प्रतिद्वंदी भारती रिटेल का विलय करने पर सहमति जताई थी.

मार्क सेल्बी ने विश्व स्नूकर चैंपियनशिप प्रतियोगिता जीती 
इस जीत के साथ मार्क सेल्बी, स्टीव डेविस, हेन्द्री, जॉन हिग्गिंस, मार्क विलियम्स एवं रॉनी ओ सुलिवन की सूची में शामिल हो गये जिन्होंने वर्ष 1977 से शेफील्ड में आरंभ हुई इस प्रतियोगिता में दो-दो ख़िताब जीते हैं.