शनिवार, 26 मार्च 2016

भारत रतन प्राप्त करने वाले विजेताओ की सूची (1954-2015)


देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ की शुरुआत 
1954 से हुई। अब तक विभिन्न क्षेत्रों की 45 हस्तियों
 को भारत रत्न के सम्मान से नवाजा जा चुका है।
 पहला भारत रत्न का सम्मान देश के दूसरे राष्ट्रपति
 डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को 1954 में प्रदान किया।
विजेतावर्ष
डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन1954
डॉ. चंद्रशेखर वेंकट रमन1954
श्री चक्रवर्ती राजगोपालाचारी1954
डॉ. मोक्षगुन्दम विवेस्वरया1955
श्री जवाहरलाल नेहरू1955
डॉ. भगवान दास1955
पं.. गोविंद वल्लभ पंत1957
डॉ. धोंडे केशव कर्वे1958
श्री पुरुषोत्तम दास टंडन1961
डॉ. बिधान चन्द्र रॉय1961
डॉ. राजेंद्र प्रसाद1962
डॉ. जाकिर हुसैन1963
डॉ. पांडुरंग वामन केन1963
श्री लाल बहादुर शास्त्री1966
श्रीमती इंदिरा गांधी1971
वराहगिरी श्री वेंकट गिरि1975
श्री कुमारस्वामी कामराज1976
मदर टेरेसा एग्नेस गोंक्स्हा टेरेसा1980
श्री आचार्य विनोबा भावे1983
खान अब्दुल गफ्फार खान1987
सिल्विया मरुदुर श्री रामचंद्रन1988
डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर1990
डॉ. रोलिह्लाहला नेल्सन मंडेला1990
श्री मोरारजी देसाई रंछोदजी1991
श्री राजीव गांधी1991
सरदार वल्लभभाई पटेल1991
श्री जहांगीर रतनजी दादाभाई टाटा1992
श्री मौलाना अबुल कलाम आजाद1992
श्री सत्यजीत रे1992
डॉ. श्री पार्क अवुल जैनुलब्दीन अब्दुल कलाम1997
श्रीमती. अरुणा आसाप अली1997
गुलजारी श्री लाल नंदा1997
श्री चिदम्बरम ने एस1998
श्रीमती शंमुखावादिवु सुब्बुलक्ष्मी मदुरै1998
प्रोफेस्सर अमर्त्य सेन1999
लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई1999
लोकनायक जयप्रकाश नारायण1999
पंडित रविशंकर1999
कुमारी लता दीनानाथ मंगेशकर2001
उस्ताद बिस्मिल्ला खान2001
पंडित भीमसेन जोशी2008
सी एन आर राव2014
सचिन तेंडुलकर2014
मदन मोहन मालवीय2015
अटल बिहारी वाजपेयी2015

प्रमुख भारतीय युद्ध Important Indian War in hindi

भारतीय इतिहास के प्रमुख युद्ध कब और किसके बीच हुए

समययुद्ध का नामकिस किस के बीच
326हाईडेस्पीज का युद्धसिकंदर और पंजाब के राजा पोरस के बीच जिसमे सिकंदर की विजय हुई |
261कलिंग की लड़ाईसम्राट अशोक ने कलिंग पर आक्रमण किया था और युद्ध के रक्तपात से विचलित होकर उन्होंने युद्ध न करने की कसम खाई
712सिंध की लड़ाईमोहम्मद कासिम ने अरबों की सत्ता स्थापित की |
1191तराईन का प्रथम युद्धमोहम्मद गौरी और पृथ्वी राज चौहान के बीच हुआ था | चौहान की विजय हुई |
1192तराईन का द्वितीय युद्धमोहम्मद गौरी और पृथ्वी राज चौहान के बीच| इसमें मोहम्मद गौरी की विजय हुई |
1194चंदावर का युद्धइसमें मुहम्मद गौरी ने कन्नौज के राजा जयचंद को हराया |
1526पानीपत का प्रथम युद्धमुग़ल शासक बाबर और इब्राहीम लोधी के बीच |
1527खानवा का युद्धइसमें बाबर ने राणा सांगा को पराजित किया |
1529घाघरा का युद्धइसमें बाबर ने महमूद लोदी के नेतृत्व में अफगानों को हराया |
1531चौसा का युद्धइसमें शेरशाह सूरी ने हुमायु को हराया |
1540कन्नौज (बिलग्राम का युद्ध)इसमें फिर से शेरशाह सूरी ने हुमायूँ को हराया व भारत छोड़ने पर मजबूर किया |
1556पानीपत का द्वितीय युद्धअकबर और हेमू के बीच |
1565तालीकोटा का युद्धइस युद्ध से विजयनगर साम्राज्य का अंत हो गया क्यूंकि बीजापुर, बीदर,अहमदनगर व गोलकुंडा की संगठित सेना ने लड़ी थी |
1676हल्दी घाटी का युद्धअकबर और राणा प्रताप के बीच, इसमें राणा प्रताप की हार हुई |
1757प्लासी का युद्धअंग्रेजो और सिराजुद्दौला के बीच, जिसमे अंग्रेजो की विजय हुई और भारत में अंग्रेजी शासन की नीव पड़ी |
1760वांडीवाश का युद्धअंग्रेजो और फ्रांसीसियो के बीच, जिसमे फ्रांसीसियो की हार हुई |
1761पानीपत का तृतीय युद्धअहमदशाह अब्दाली और मराठो के बीच | जिसमे फ्रांसीसियों की हार हुई |
1764बक्सर का युद्धअंग्रेजो और शुजाउद्दौला, मीर कासिम एवं शाह आलम द्वितीय की संयुक्त सेना के बीच | अंग्रेजो की विजय हुई | अंग्रेजो को भारत वर्ष में सर्वोच्च शक्ति माना जाने लगा |
1767-69प्रथम मैसूर युद्धहैदर अली और अंग्रेजो के बीच, जिसमे अंग्रेजो की हार हुई |
1780-84द्वितीय मैसूर युद्धहैदर अली और अंग्रेजो के बीच, जो अनिर्णित छूटा |
1790तृतीय आंग्ल मैसूर युद्धटीपू सुल्तान और अंग्रेजो के बीच लड़ाई संधि के द्वारा समाप्त हुई |
1799चतुर्थ आंग्ल मैसूर युद्धटीपू सुल्तान और अंग्रेजो के बीच , टीपू की हार हुई और मैसूर शक्ति का पतन हुआ |
1849चिलियान वाला युद्धईस्ट इंडिया कंपनी और सिखों के बीच हुआ था जिसमे सिखों की हार हुई |
1962भारत चीन सीमा युद्धचीनी सेना द्वारा भारत के सीमा क्षेत्रो पर आक्रमण | कुछ दिन तक युद्ध होने के बाद एकपक्षीय युद्ध विराम की घोषणा | भारत को अपनी सीमा के कुछ हिस्सों को छोड़ना पड़ा |
1964भारत पाक युद्धभारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध जिसमे पाकिस्तान की हार हुई | फलस्वरूप बांग्लादेश एक स्वतन्त्र देश बना |
1999कारगिल युद्धजम्मू एवं कश्मीर के द्रास और कारगिल क्षेत्रो में पाकिस्तानी घुसपैठियों को लेकर हुए युद्ध में पुनः पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा और भारतीयों को जीत मिली |

IAS प्रारंभिक परीक्षा का विभिन्न खण्डों के अनुसार प्रश्नपत्र की विवेचना

विभिन्न खण्डों के अनुसार प्रश्नपत्र की विवेचना

 201520142013201220112010200920082007200620052004
भारतीय राजव्यवस्था एवं अभिशासन13111719 10614910101019
प्राचीन भारत13616532300513
मध्यकालीन भारत1111050 5 
आधुनिक भारत1181212131182111
भूगोल171719141827262323303714
अर्थव्यवस्था191018132337165971314
विज्ञान और प्रौद्योगिकी998131934223731172122
सामान्य मानसिक योग्यता---124151417161612 
संस्कृति414-204101212 
समसामयिकी14--981814312428169
पर्यावरण112971216       

50 IMPORTANT GENERAL KNOWLEDGE QUESTION

  • 1. हमारे भोजन में कौन से तत्व उर्जा के मुख्य स्रोत होते है ? -- खनिज

  • 2. पहला 'उपग्रह' सफल रूप से कब छोड़ा गया था ? -- 19 मार्च, 1973

  • 3. इनमें से किस "विकिरण" के कारण कैंसर पैदा होता है ? -- अल्ट्रा-वॉयलट

  • 4. कृत्रिम उपग्रह अपनी भू-स्थिरीय कक्षा की परिक्रमा में कितना समय लेता है? -- लगभग 24 घंटे

  • 5. डा. कलाम जी का देहांत किस राज्य में हुआ ? -- मेघालय

  • 6. कितने गृह प्रथ्वी की तुलना में सूर्य के निकट है ? -- दो

  • 7. 'हाईड्रोजन बम्ब' किस सिद्वांत पर आधारित है ? -- नाभिकीय विखंडन

  • 8. सौर उर्जा के सैल किसके बने होते है ? -- सोल्डर

  • 9. "कोकरोच" (तिलचट्टे) के खून का रंग क्या होता है ? -- सफ़ेद

  • 10. भाप चलित इंजन उर्जा को परिवर्तित करता है -- यांत्रिक उर्जा मे                                                                                                                                                                                                                   
  • 11. किस गृह को "सुबह का तारा" और "शाम का तारा" कहा जाता है -- शुक्र

  • 12. किस तत्व को सामान्यत: फलों और उनके रस को सुरक्षित रखने में प्रयोग किया जाता है ? -- सोडियम बेन्जोएट

  • 13. वायुदाब मापने वाला यंत्र है -- बैरोमीटर

  • 14. गुप्त वंश की स्थापना किसने की? -- श्रीगुप्त

  • 15. इनमें से कौन सा यंत्र दूध में पानी की मात्रा मापने के लिए प्रयोग किया जाता है ? -- लैक्टो मीटर

  • 16. मुख्यमंत्री की नियुक्ति की जाती है? -- राज्य के राज्यपाल के द्वारा

  • 17. मौसम की भविष्यवाणी में इनमें से किसकी सहायता ली जाती है ? -- भू-स्थिरीय उपग्रह

  • 18. संसार की सबसे लंबी नदी कौन सी है? -- नील

  • 19. सबसे बड़े निर्वाचन क्षेत्र वाला भारतीय राज्य है ? -- उत्तर प्रदेश

  • 20. प्रकाश वर्ष किसकी इकाई है ? -- दुरी की                                                                                               
  • 21. ताजमहल' किसकी याद में बनवाया गया ? -- मुमताज महल

  • 22. R.O.M. मे R का पूरा नाम है? -- रीड

  • 23. श्रावण (सावन) के महीने का प्रमुख त्यौहार कौन सा होता है ? -- रक्षाबंधन

  • 24. भोपाल गैस त्रासदी किस गैस के कारण हुई थी? -- मिथाइल आइसोसायनेट

  • 25. रात्रि में पेड़ के नीचे सोना हानिकारक होता है, क्योंकि पेड़ छोड़ते हैं -- कार्बन डाइऑक्साइड

  • 26. यदि राष्ट्रपति अपना त्यागपत्र देना चाहें तो वे अपना त्यागपत्र किन्हें देंगे? -- उपराष्ट्रपति

  • 27. सबसे ज्यादा क्रिकेट विश्वकप किस देश ने जीता हैं ? -- आस्ट्रेलिया

  • 28. मुगल वंश की स्थापना किसने की? -- बाबर

  • 29. नेल्सन मंडेला का संबंध किस देश से हैं ? -- दक्षिण अफ्रीका

  • 30. वेदों की ओर चलो किनका कथन था? -- दयानन्द सरस्वती                                                                           
  • 31. न्यूट्रान की खोज किसने की? -- जेम्स चैडविक

  • 32. किस गायिका को सुर की रानी कहा जाता है? -- लता मंगेशकर

  • 33. भारत का पहला बोलने चलचित्र कौनसा था ? -- आलम आरा

  • 34. भारत का पहला सुपर कंप्यूटर है -- परम

  • 35. विश्व का सबसे बड़ा मरुस्थल है -- सहारा

  • 36. भारत के राष्ट्रिय प्रतीक सत्यमेव जयते में कितने मुँख हैं ? -- 4

  • 37. विश्व का सबसे छोटा पक्षी कौन सा है ? -- हमिंग बर्ड

  • 38. महलों का शहर किसे कहा जाता है ? -- कोलकाता

  • 39. फेसबुक की स्थापना हुई थी ? -- 2004

  • 40. कोशिका का इंजन किसे कहते है ? -- माइटोकानड्रीया                                                                             
  • 41. अजन्ता और एलोरा की गुफाएँ किस राज्य में स्थित हैं? -- महाराष्ट्र

  • 42. शून्य की खोज किसने की थी? -- आर्यभट्ट

  • 43. भारतीय मानक समय (IST) किस शहर से सम्बंधित है? -- इलाहाबाद

  • 44. मछली किस तरह से सांस लेती है ? -- गिल से

  • 45. नेत्र दान में से दानकर्ता की आँख का कौन-सा भाग प्रयोग में आता है? -- कॉर्निया (Cornea)

  • 46. भारत का क्षेत्रफल विश्व के क्षेत्रफल का कितना प्रतिशत है ? -- 2.42%

  • 47. दूरी की सबसे बड़ी इकाई क्या है? -- प्रकाश वर्ष

  • 48. अंग्रेजों का पहला संघर्ष किस मुगल शासक से हुआ? -- बहादुरशाह जफर

  • 49. भारत मेँ सर्वाधिक चाँदी उत्पन्न करने वाला प्रदेश कौन सा है ? -- राजस्थान

  • 50. छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी क्या है? -- रायपुर

भारत को APEC में शामिल कराने के लिए अमेरिकी कांग्रेस में विधेयक पेश

भारत को APEC में शामिल कराने के लिए अमेरिकी कांग्रेस में विधेयक पेश   


भारत को APEC में शामिल कराने के लिए अमेरिकी कांग्रेस में विधेयक पेश:
  • अमेरिकी सांसदों के एक प्रभावशाली समूह ने भारत को ऐपेक (APEC) में शामिल करने में मदद का ओबामा प्रशासन से आह्वान करते हुए एक विधेयक पारित किया है। इस समूह का कहना है कि आर्थिक रूप से समृद्ध भारत, एशिया में अमेरिकी रणनीतिक लक्ष्यों को हासिल करने में लाभप्रद होगा।
  • एशिया और प्रशांत पर सदन की उप समिति के चेयरमैन मैट सालमोन ने कहा, 'ऐपेक में सदस्यता से भारत को एक रचनात्मक मंच उपलब्ध होगा जिससे वह उन एशियाई देशों से काफी कुछ सीख सकेगा जो अपनी अर्थव्यवस्थाओं को आगे बढ़ाने के लिए उल्लेखनीय कदम उठा चुके हैं।'
  • उन्होंने कहा कि भारतीय प्रधानमंत्री मोदी भारत के बाजारों को खोलने, कारोबार बढ़ाने और देश की बढ़ती आबादी की रोजगार की जरूरतें पूरी करने के लिए प्रमुख आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ा रहे हैं।
  • इस सम्बन्ध में एक रिपोर्ट भी प्रकाशित की गई है। इस रिपोर्ट की लेखिका एलीसा आयर्स ने कहा कि दोनों देशों के बीच आर्थिक संबंध में खटास आई है और जितनी संभावना है उससे बहुत नीचे के स्तर पर है। उन्होंने कहा कि भारत पिछले 20 साल से ऐपेक से जुड़ने का इंतजार कर रहा है और इसमें और देरी करना रणनीतिक और नीतिगत दोनों तरीके से गलत होगा।
  • आयर्स ने कहा कि ऐपेक में भारत के होने से अमेरिका-भारत संबंध की मौजूदा बहुत सी दिक्कतों में सुधार आएगा। आयर्स इस संस्था से जुड़ने से पहले काफी समय तक अमेरिका के विदेश विभाग के दक्षिणी और मध्य एशिया ब्यूरो में रही हैं।

दैनिक समाचार सारांश, 25 मार्च 2016

दैनिक समाचार सारांश, 25 मार्च 2016   


भारतीय रेलवे ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए सीटों का कोटा 50 फीसदी बढ़ाया:
  • रेलमंत्री सुरेश प्रभु की बजट में की गई घोषणा के अनुसार रेल मंत्रालय ने 23 मार्च 2016 को वरिष्ठ नागरिकों के लिए रेलगाड़ियों में आरक्षण कोटा बढ़ाने एवं माल भाड़े को तर्कसंगत करने की घोषणा की। यह एक अप्रैल से प्रभावी हो जाएगी।
  • मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि 45 साल और इससे अधिक उम्र की महिलाएं और गर्भवती महिलाएं जब अकेले यात्रा कर रही हों तो वैसी महिलाओं के लिए शयनयान श्रेणी, एसी-2 और एसी-3 की प्रत्येक बोगी में दो नीचे की सीटें आरक्षित रहेंगी। वर्ष 2015 में शयनयान श्रेणी की प्रत्येक बोगी में दो नीचे वाली सीटों का जो कोटा था, उसे बढ़कर चार कर दिया गया था। बाद में ‘केवल तभी जब अकेले यात्रा कर रही हो’ वाली शर्त को भी शिथिल कर दिया गया था।
  • यह कहा गया है कि फिलहाल यह कोटा उपलब्ध है, जिसमें एक ही आवेदन पर दो यात्री जिनमें एक वरिष्ठ नागरिक या 45 साल से अधिक उम्र की महिला या गर्भवती महिला हो तो इसका लाभ ले सकते हैं। इस कोटे को बढ़ाकर शयनयान श्रेणी में छह नीचे की सीटें और एसी-2 और एसी-3 में तीन नीचे की सीटें कर दी गई हैं।
इसरो ने तिरुपति में GIRI राडार प्रणाली स्थापित की:
  • 21 मार्च 2016 को इसरो ने आंध्रप्रदेश के तिरुपति में गान्दकी आयनमंडलीय राडार इंटरफेरोमीटर (गिरी, GIRI) की स्थापना की है। राष्ट्रीय वायुमंडलीय अनुसंधान प्रयोगशाला में आयनमंडलीय उल्का तथा अंतरिक्ष अनुसंधान हेतु एक नई व्यापक राडार प्रणाली गान्दकी आयनमंडलीय राडार इंटरफेरोमीटर (गिरी) की स्थापना की गई।
  • गान्दकी आयनमंडलीय राडार इंटरफेरोमीटर:
    • इसमें 30 मेगा हर्ट्ज की राडार प्रणाली है, जिससे व्यापक स्तर पर आयन मंडलीय उल्का तथा अंतरिक्ष अनुसंधान के क्षेत्र में कार्य किया जा सकता है। इसमें 20 x 8 मैट्रिक्स के 160 दो-अवयव वाले यागी ऐन्टेकना आयतीय एंटीना व्यूह लगे हुए हैं। इसके अतिरिक्त यह 160 कि.वा. का अधिकतम पावर प्रदान करने वाले बीस ट्रांसमीटर यूनिट, आंकड़ा संसाधन प्रणाली से युक्त 6 अंकीय अभिग्राही, एक राडार नियंत्रक तथा एक होस्टस कंप्यू़टर से सुसज्जित है।
    • इसका मुख्य उद्देश्य आयनमंडलीय विसंगतियों पर सूर्य से (उदाहरणतः सौर फ्लक्स, सौर स्फुरण, चुंबकीय तूफान में परिवर्तन) तथा नीचे वायुमंडल से (उदाहरणस्वरुप - मौसम की घटना द्वारा जनित तरंगें) आने वाले बल के अध्यपयन हेतु गैर- अवलोकित प्रेक्षणों को आयोजित करना है। गान्दकी के आस-पास 100 देशांतर की पट्टी को आवृत्त करते हुए आयनमंडलीय विसंगतियों के आकाशीय मानचित्र प्रदान करना।
बोस्निया नरसंहार के आरोपी सर्बियाई नेता कैराजिच को 40 वर्ष की सज़ा सुनाई गई:
  • 24 मार्च 2016 को पूर्व बोस्नियाई सर्ब नेता रादोवान कैराजिच को बोस्निया नरसंहार और युद्ध अपराध के लिए 40 साल जेल की सज़ा सुनाई गई। संयुक्त राष्ट्र के जजों ने हेग में मौजूद अंतरराष्ट्रीय अदालत में उन्हें 11 में से 10 मामलों में दोषी पाया। इनमें 1995 में स्रेब्रेनिका नरसंहार का मामला भी शामिल है। यह मामले 1992 से 1995 के बीच के हैं।
  • 70 वर्षीय कैराजिच उन वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं में हैं, जिन पर यूगोस्लाविया के विघटन के मामले में फ़ैसला सुनाया गया। मुक़दमे में कैराजिच ने स्वयं अपनी पैरवी की, जो आठ साल तक चला। उन्हें सरायेवो में 12 हज़ार लोगों की हत्या के मामले में मानवता के ख़िलाफ़ अपराध के मामले में भी दोषी पाया गया।
  • लगभग एक लाख लोग बोस्नियाई संघर्ष में मारे गए थे। यह संघर्ष क़रीब चार वर्ष तक चला था, जिसका अंत अमेरिका की मध्यस्थता के बाद 1995 में एक समझौते के रूप में हुआ था।
न्यायमूर्ति प्रमोद कोहली को केन्द्रीय प्रशासनिक अधिकरण का अध्यक्ष नियुक्त किया गया:
  • 23 मार्च 2016 को मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति  ने न्यायमूर्ति (सेवानिवृत्त) प्रमोद कोहली की केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) के अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति को स्वीकृति दी। वे सिक्किम उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश हैं।
  • वे अध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण करने की तिथि से 5 वर्षों के लिए या 68 वर्ष की आयु तक, जो भी पहले हो, कार्यरत रहेंगे।
  • केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट):
    • भारत के संविधान के भाग 14 ए के अनुछेद 323 ए में केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) के बारे में उल्लेख किया गया है। यह अनुछेद 42वे संशोधन, 1976 के तहत शामिल किया गया था। केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण अधिनियम, 1985 के तहत केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण की  स्थापना नवम्बर 1985 में दिल्ली, मुंबई, कलकत्ता और इलाहाबाद में किया गया।
    • वर्तमान में केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण की 17 नियमित पीठ है। कैट में एक अध्यक्ष, 16 उपाध्यक्ष और 49 सदस्य शामिल हैं जिनकी नियुक्ति राष्ट्रपति द्वारा की जाती है।
विश्व क्षय रोग दिवस: 24 मार्च
  • 24 मार्च 2016 को विश्व क्षय रोग दिवस विश्व भर में मनाया गया। इस वर्ष का थीम है - ‘यूनाइट टू एंड टीबी (Unite to End TB)’।
  • इस दिवस को वैश्विक महामारी क्षय रोग (टीबी) को खत्म करने और इसके बारे में जनता में जागरूकता पैदा करने के लिए मनाया जाता है। विश्व टीबी दिवस विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा चिह्नित आठ सरकारी वैश्विक सार्वजनिक स्वास्थ्य अभियानों में से एक है।
  • अन्य सात में विश्व स्वास्थ्य दिवस, विश्व रक्त दाता दिवस, विश्व टीकाकरण सप्ताह, विश्व मलेरिया दिवस, विश्व तम्बाकू निषेध दिवस, विश्व हेपेटाइटिस दिवस और विश्व एड्स दिवस शामिल है।
  • विश्व क्षय रोग दिवस वर्ष 1882 में टीबी बेसिलस की खोज करने वाले डॉ रॉबर्ट कोच के जन्म दिवस पर 24 मार्च को प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। क्षय रोग (टीबी) माइकोबैक्टीरियम ट्यूबर क्लोसिस की वजह से होने वाली एक संक्रामक बीमारी है। यह बीमारी सांस और लोगों के फेफड़ों के माध्यम से एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलता है।
शेन वॉटसन ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की:
  • 24 मार्च 2016 को ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट खिलाड़ी एवं ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। वे भारत में चल रहे टी-20 विश्व कप के बाद अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलना छोड़ देंगे। वॉटसन ने अपने रिटायरमेंट की घोषणा ठीक उसी दिन की, जिस दिन 14 वर्ष पहले (2002) उन्होंने पहली बार ऑस्ट्रेलिया के लिए वनडे मैच खेला था।
  • शेन वॉटसन 34 वर्ष के हैं एवं 2002 से ऑस्ट्रेलिया के लिए खेल रहे हैं। उन्होंने अपना पहला मैच दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेला था। वॉटसन ने वर्ष 2015 में इंग्लैंड दौरे पर टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। उन्होंने सितंबर 2015 के बाद से ऑस्ट्रेलिया के लिए कोई वनडे नहीं खेला।
  • शेन वॉटसन उन चुनिंदा खिलाड़ियों में से हैं, जिन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट को मिलाकर 10,000 रन बनाए एवं 250 विकेट लिए। उन्होंने कुल 190 एकदिवसीय मैचों में 40.54 की औसत के साथ 5757 रन बनाए तथा 168 विकेट लिए। टी-20 श्रृंखला में उन्होंने 56 मैचों में 28 की औसत के साथ 1400 रन बनाए तथा 46 विकेट लिए।
'फॉर्च्यून' की टॉप 50 नेताओं की सूची में केजरीवाल शामिल:
  • प्रतिष्ठि‍त बिजनेस मैगजीन 'फॉर्च्यून' ने दुनिया भर के 50 महान नेताओं की सूची जारी की है। इस बार दिल्ली के मुख्य्मंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस सूची में जगह बनाई है। इस सूची में पहले नंबर पर अमेजॉन के जेफ बेजोस का नाम है। पिछले वर्ष इस सूची में पीएम मोदी लिस्ट में 5वें नंबर पर थे। जबकि भारत की ओर से अरविंद केजरीवाल को सूची में 42वें स्थान पर रखा गया है। दिल्ली के सीएम को प्रदूषण की समस्या से निपटने के लिए ऑड इवन फॉर्मूला लाने के कारण चुना गया है।
  • 'फॉर्च्यून' ने कहा है कि इस महत्वाकांक्षी स्कीम को लॉन्च कर केजरीवाल ने अपने राजनीतिक करियर में जोखिम भरा कदम उठाया। लेकिन दिल्ली की सड़कों से भीड़भाड़ और वायु प्रदूषण कम करने के लिए एक साहसिक कदम है। पिछले साल फॉर्चून ने मोदी के प्रति आशावादी रुख अपनाते हुए उन्हें इस सूची में शामिल किया था। मैगजीन ने कहा था कि मोदी भारत को बिजनेस-फ्रेंडली और कम नियमन वाला देश बनाने का काम कर रहे हैं।