शुक्रवार, 27 मई 2016

Indian History: हड़प्पा सभ्यता की नगर योजना( Indus Valley)

नगर योजना

इस सभ्यता की सबसे विशेष बात थी यहां की विकसित नगर निर्माण योजना । हड़प्पा तथा मोहें जो दड़ो दोनो नगरों के अपने दुर्ग थे जहां शासक वर्ग का परिवार रहता था । प्रत्येक नगर में दुर्ग के बाहर एक एक उससे निम्न स्तर का शहर था जहां ईंटों के मकानों में सामान्य लोग रहते थे । इन नगर भवनों के बारे में विशेष बात ये थी कि ये जाल की तरह विन्यस्त थे । यानि सड़के एक दूसरे को समकोण पर काटती थीं और नगर अनेक आयताकार खंडों में विभक्त हो जाता था । ये बात सभी सिन्धु बस्तियों पर लागू होती थीं चाहे वे छोटी हों या बड़ी । हड़प्पा तथा मोहें जो दड़ो के भवन बड़े होते थे । वहां के स्मारक इस बात के प्रमाण हैं कि वहां के शासक मजदूर जुटाने और कर-संग्रह में परम कुशल थे । ईंटों की बड़ी-बड़ी इमारत देख कर सामान्य लोगों को भी यह लगेगा कि ये शासक कितने प्रतापी और प्रतिष्ठावान थे ।
मोहें जो दड़ो का अब तक का सबसे प्रसिद्ध स्थल है विशाल सार्वजनिक स्नानागार, जिसका जलाशय दुर्ग के टीले में है । यह ईंटो के स्थापत्य का एक सुन्दर उदाहरण है । यब 11.88 मीटर लंबा, 7.01 मीटर चौड़ा और 2.43 मीटर गहरा है । दोनो सिरों पर तल तक जाने की सीढ़ियां लगी हैं । बगल में कपड़े बदलने के कमरे हैं । स्नानागार का फर्श पकी ईंटों का बना है । पास के कमरे में एक बड़ा सा कुंआ है जिसका पानी निकाल कर होज़ में डाला जाता था । हौज़ के कोने में एक निर्गम (Outlet) है जिससे पानी बहकर नाले में जाता था । ऐसा माना जाता है कि यह विशाल स्नानागर धर्मानुष्ठान सम्बंधी स्नान के लिए बना होगा जो भारत में पारंपरिक रूप से धार्मिक कार्यों के लिए आवश्यक रहा है । मोहें जो दड़ो की सबसे बड़ा संरचना है – अनाज रखने का कोठार, जो 45.71 मीटर लंबा और 15.23 मीटर चौड़ा है । हड़प्पा के दुर्ग में छः कोठार मिले हैं जो ईंटों के चबूतरे पर दो पांतों में खड़े हैं । हर एक कोठार 15.23 मी. लंबा तथा 6.09 मी. चौड़ा है और नदी के किनारे से कुछेक मीटर की दूरी पर है । इन बारह इकाईयों का तलक्षेत्र लगभग 838.125 वर्ग मी. है जो लगभग उतना ही होता है जितना मोहें जोदड़ो के कोठार का । हड़प्पा के कोठारों के दक्षिण में खुला फर्श है और इसपर दो कतारों में ईंट के वृत्ताकार चबूतरे बने हुए हैं । फर्श की दरारों में गेहूँ और जौ के दाने मिले हैं । इससे प्रतीत होता है कि इन चबूतरों पर फ़सल की दवनी होती थी । हड़प्पा में दो कमरों वाले बैरक भी मिले हैं जो शायद मजदूरों के रहने के लिए बने थे । कालीबंगां में भी नगर के दक्षिण भाग में ईंटों के चबूतरे बने हैं जो शायद कोठारों के लिए बने होंगे । इस प्रकार यह स्पष्ट होता है कि कोठार हड़प्पा संस्कृति के अभिन्न अंग थे ।
हड़प्पा संस्कृति के नगरों में ईंट का इस्तेमाल एक विशेष बात है, क्योंकि इसी समय के मिस्र के भवनों में धूप में सूखी ईंट का ही प्रयोग हुआ था । समकालीन मेसोपेटामिया में पकी ईंटों का प्रयोग मिलता तो है पर इतने बड़े पैमाने पर नहीं जितना सिन्धु घाटी सभ्यता में ।

Indian History: हड़प्पा संस्कृति के स्थल (places of indus valley)

हड़प्पा संस्कृति के स्थल

इसे हड़प्पा संस्कृति इसलिए कहा जाता है कि सर्वप्रथम 1924 में आधुनिक पाकिस्तान के पंजाब प्रान्त के हड़प्पा नामक जगह में इस सभ्यता का बारे में पता चला । इस परिपक्व सभ्यता के केन्द्र-स्थल पंजाब तथा सिन्ध में था । तत्पश्चात इसका विस्तार दक्षिण और पूर्व की दिशा में हुआ । इस प्रकार हड़प्पा संस्कृति के अन्तर्गत पंजाब, सिन्ध और बलूचिस्तान के भाग ही नहीं, बल्कि गुजरात, राजस्थान, हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सीमान्त भाग भी थे। इसका फैलाव उत्तर में जम्मू से लेकर दक्षिण में नर्मदा के मुहाने तक और पश्चिम में बलूचिस्तान के मकरान समुद्र तट से लेकर उत्तर पूर्व में मेरठ तक था । यह सम्पूर्ण क्षेत्र त्रिभुजाकार है और इसका क्षेत्रफल 12,99,600 वर्ग किलोमीटर है । इस तरह यह क्षेत्र आधुनिक पाकिस्तान से तो बड़ा है ही, प्राचीन मिस्र और मेसोपोटामिया से भी बड़ा है । ईसा पूर्व तीसरी और दूसरी सहस्त्राब्दी में संसार भार में किसी भी सभ्यता का क्षेत्र हड़प्पा संस्कृति से बड़ा नहीं था । अब तक भारतीय उपमहाद्वीप में इस संस्कृति के कुल 1000 स्थलों का पता चल चुका है । इनमें से कुछ आरंभिक अवस्था के हैं तो कुछ परिपक्व अवस्था के और कुछ उत्तरवर्ती अवस्था के । परिपक्व अवस्था वाले कम जगह ही हैं । इनमें से आधे दर्जनों को ही नगर की संज्ञा दी जा सकती है । इनमें से दो नगर बहुत ही महत्वपूर्ण हैं – पंजाब का हड़प्पा तथा सिन्ध का मोहें जो दड़ो (शाब्दिक अर्थ – प्रेतों का टीला) । दोनो ही स्थल पाकिस्तान में हैं । दोनो एक दूसरे से 483 किमी दूर थे और सिंधु नदी द्वारा जुड़े हुए थे । तीसरा नगर मोहें जो दड़ो से 130 किमी दक्षिण में चन्हुदड़ो स्थल पर था तो चौथा नगर गुजरात के खंभात की खाड़ी के उपर लोथल नामक स्थल पर । इसके अतिरिक्त राजस्थान के उत्तरी भाग में कालीबंगां (शाब्दिक अर्थ -काले रंग की चूड़ियां) तथा हरियाणा के हिसार जिले का बनावली । इन सभी स्थलों पर परिपक्व तथा उन्नत हड़प्पा संस्कृति के दर्शन होते हैं । सुतकागेंडोर तथा सुरकोतड़ा के समुद्रतटीय नगरों में भी इस संस्कृति की परिपक्व अवस्था दिखाई देती है । इन दोनों की विशेषता है एक एक नगर दुर्ग का होना । उत्तर ङड़प्पा अवस्था गुजरात के कठियावाड़ प्रायद्वीप में रंगपुर और रोजड़ी स्थलों पर भी पाई गई है ।

Indian History : कांस्य युग { bronze age} for UPSC

कांस्य युग

सिंधु घाटी सभ्यता का विकास ताम्र पाषाण युग में ही हुआ था, पर इसका विकास अपनी समकालीन सभ्यताओं से कहीं अधिक हुआ । इस काल में भारतीय उपमहाद्वीप के उत्तर पश्चिम में 2500 ई.पू. से 1700 ईं पू. के बीच एक उच्च स्तरीय सभ्यता विकसित हुई जिसकी नगर नियोजन व्यवस्था बहुत उच्च कोटि की थी । लोगो को नालियों तथा सड़को के महत्व का अनुमान था । नगर के सड़क परस्पर समकोण पर काटते थे । नगर आयताकार टुकड़ो में बंट जाता था । एक सार्वजनिक स्नानागार भी मिला है जो यहां के लोगो के धर्मानुष्ठानों में नहाने के लिए बनाया गया होगा । लोग आपस में तथा प्राचीन मेसोपोटामिया तथा फ़ारस से व्यापार भी करते थे ।लोगों का विश्वास प्रतिमा पूजन में था । लिंग पूजा का भी प्रचलन था पर यह निश्चित नहीं था कि यह हिन्दू संस्कृति का विकास क्रम था या उससे मिलती जुलती कोई अलग सभ्यता । कुछ विद्वान इसे द्रविड़ सभ्यता मानते हैं तो कुछ आर्य तो कुछ बाहरी जातियों की सभ्यता ।

सिंधु घाटी सभ्यता(३३००-१७०० ई.पू.) यह हड़प्पा संस्कृति विश्व की प्राचीन नदी घाटी सभ्यताओं में से एक प्रमुख सभ्यता थी। इसका विकास सिंधु नदी के किनारे की घाटियों में मोहनजोदड़ो, कालीबंगा , चन्हुदडो , रन्गपुर् , लोथल् , धौलाविरा , राखीगरी , दैमाबाद , सुत्कन्गेदोर, सुरकोतदा और हड़प्पा में हुआ था। ब्रिटिश काल में हुई खुदाइयों के आधार पर पुरातत्ववेत्ता और इतिहासकारों का अनुमान है कि यह अत्यंत विकसित सभ्यता थी और ये शहर अनेक बार बसे और उजड़े हैं।

भारतीय इतिहास: संक्षिप्त विवरण (Indian History)

     भारतीय इतिहास: संक्षिप्त विवरण

भारत विश्व की सबसे पुरानी सम्यताओं में से एक है जिसमें बहुरंगी विविधता और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत है। इसके साथ ही यह अपने-आप को बदलते समय के साथ ढ़ालती भी आई है। आज़ादी पाने के बाद पिछले 67 वर्षों में भारत ने बहुआयामी सामाजिक और आर्थिक प्रगति की है। भारत कृषि में आत्मनिर्भर बन चुका है और अब दुनिया के सबसे औद्योगीकृत देशों की श्रेणी में भी इसकी गिनती की जाती है। साथ ही उन चंद देशों में भी इसका शुमार होने लगा है, जिनके कदम चांद तक पहुंच चुके हैं। भारत का क्षेत्रफल 32,87,263 वर्ग कि.मी. है, जो हिमाच्छादित हिमालय की ऊंचाइयों से शुरू होकर दक्षिण के विषुवतीय वर्षा वनों तक फैला हुआ है। विश्व का सातवां बड़ा देश होने के नाते भारत शेष एशिया से अलग दिखता है जिसकी विशेषता पर्वत और समुद्र ने तय की है और ये इसे विशिष्ट भौगोलिक पहचान देते हैं। उत्तर में बृहत् पर्वत श्रृंखला हिमालय से घिरा यह कर्क रेखा से आगे संकरा होता जाता है। पूर्व में बंगाल की खाड़ी, पश्चिम में अरब सागर तथा दक्षिण में हिन्द महासागर इसकी सीमा निर्धारित करते हैं।

 

पूरी तरह उत्तरी गोलार्ध में स्थित भारत की मुख्यभूमि 8 डिग्री 4 मिनट और 37 डिग्री 6 मिनट उत्तरी अक्षांश और 68 डिग्री 7 मिनट तथा 97 डिग्री 25 मिनट पूर्वी देशान्तर के बीच स्थित है । उत्तर से दक्षिण तक इसकी अधिकतम लंबाई 3,214 कि.मी. और पूर्व से पश्चिम तक अधिकतम चौड़ाई 2,933 कि.मी. है। इसकी ज़मीनी सीमाओं की लंबाई लगभग 15,200 कि.मी. है। जबकि मुख्यभूमि, लक्षद्वीप और अण्डमान तथा निकोबार द्वीपसमूह की तटरेखा की कुल लम्बाई 7,516.6 कि.मी है।

शनिवार, 21 मई 2016

Indian Missile and Feautures भारतीय प्रक्षेपात्र और उसकी विशेषताएं

भारत द्वारा विकसित की गई विभिन्न मिसाइल्स और उनकी विशेषताए :

आकाश :
मध्यम रेंज की यह मिसाइल धरती से हवा तक में मार कर सकती है और हवाई जहाज और धरती पर लगभग 30 किमी तक अपने टारगेट को निशाना बना सकती है।

त्रिशूल :
करीब नौ किमी तक मार करने की क्षमता रखने वाली 130 किलो वजनी यह मिसाइल अपने साथ 15 किलो तक विस्फोटक सामग्री ले जा सकती है।

नाग :
नाग को टैंक रोधी मिसाइल के रूप में जाना जाता है। यह अपने निशाने पर लिए युद्धक टैंक को पलक झपकते ही नेस्ताबूद कर सकती है।

पृथ्वी मिसाइल सीरीज :
भारत ने अपनी सैन्य क्षमता को और बढ़ाते हुए पृथ्वी मिसाइल की पूरी सीरीज विकसित की है और इस मिसाइल को अपने सैन्य बेड़े में प्रमुखता से शामिल किया है।
पृथ्वी 1 मिसाइल 150 किमी तक दुश्मन के ठिकानों को टारगेट कर सकती है और अपने साथ एक हजार किलो तक विस्फोटक सामग्री ले जा सकती है।
पृथ्वी 2 मिसाइल 250 से 350 किमी तक मार कर सकती है और यह अपने साथ 500 से 1000 किलो तक विस्फोटक सामग्री ले जा सकती है।
पृथ्वी 3 की रेंज को और बढ़ाया है। पृथ्वी—3 350 से 600 किलोमीटर तक के क्षेत्र में दुश्मन को ढूंढ ढूंढ कर मारती है और यह अपने साथ 250 से 500 किलो तक की विस्फोटक सामग्री ले जाती है।
इन तीनों मिसाइलों का उपयोग भारतीय सेना के तीनों अंग प्रमुखता से करते हैं।

अग्नि मिसाइल सीरीज :
पृथ्वी के बाद भारत ने अपनी मिसाइल क्षमता को और बढ़ाते हुए अग्नि नाम की सीरीज भी विकसित की है।
अग्नि 1 मिसाइल अपने छोड़े जाने के स्थान से 700 से 1200 किमी तक के क्षेत्र में दुश्मन के दांत खट्टे करती है।
अग्नि—2 मिसाइल 2000 से 2500 किमी,
अग्नि—3 3000 से 5000 किमी,
अग्नि—4 2500 से 3700 किमी,
अग्नि—5 5000 से 8000 और अग्नि—6 10000 से 12000 किमी तक अपने टारगेट को निशाना बना सकती है।
अग्नि मिसाइल विकसित कर भारत से पूरी दुनिया को यह संदेश दिया है कि वह अपने यहां से बैठे बैठे किसी भी दुश्मन देश के दांत खट्टे कर सकता है। वैसे भी भारत की मिसाइल विकसित करने की क्षमता का पूरी दुनिया ने लोहा माना है।

के(K) मिसाइल सीरीज :
भारत ने अपनी सैन्य मारक क्षमता को और बढ़ाते हुए के सीरीज की मिसाइल भी विकसित की है।
K- 15 मिसाइल— 10 मीटर लंबी यह मिसाइल 10 टन वजनी है और अपने साथ एक टन विस्फोटक सामग्री ले जा सकती है और 750 किमी तक मार कर सकती है। इसी प्रकार K- 4 मिसाइल 17 टन वजनी है और इसकी लंबाई भी 10 मीटर है, लेकिन यह मिसाइल 3500 से 5000 किमी के क्षेत्र में मार करने की क्षमता रखती है।
इसके अलावा अपने साथ यह एक टन से ढाई टन तक विस्फोटक सामग्री ले जा सकती है। K- 5 की मारक क्षमता 6000 किलोमीटर है और यह एक टन तक विस्फोटक सामग्री अपने साथ ले जा सकती है। साथ ही अभी यह मिसाइल5 परीक्षण के दौर से गुजर रही है।

इसके अलावा भारत ने अन्य मिसाइल भी विकसित की हैं और कुछ का विकास चल रहा है।

इनमे से सर्वप्रमुख हैं :
सूर्या,
ब्रह्मोस—1 और ब्रह्मोस—2,
निर्भय,
प्रहार,
अस्त्र और
हेलीना

आदि नाम से भी मिसाइल तकनीक विकसित की है।

CBSE Result 2016 : 21 मई शनिवार दोपहर 12 बजे को आएगा रिजल्ट

CBSE Result 2016 : 21 मई शनिवार दोपहर 12 बजे को आएगा रिजल्ट, देखने के लिए इस लिंक पर जाएं

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के बारहवीं की परिणाम शनिवार दोपहर 12 बजे घोषित किए जाएंगे। बारहवीं और दसवीं (स्कूल और बोर्ड आधारित) परीक्षा में इस साल देश में 25 लाख 67 हजार 22 विद्यार्थी शामिल हुए हैं।

इनमें अजमेर, नई दिल्ली, चेन्नई, पटना, इलाहाबाद, पंचकुला, तिरुवनंतपुरम, भुवनेश्वर, गुवाहाटी और देहरादून रीजन के विद्यार्थी शामिल हैं। अजमेर रीजन में बारहवीं कक्षा-67 हजार 260 छात्र और 48 हजार 802 छात्राएं (नियमित) और स्वयंपाठी श्रेणी-8 हजार 234 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए।

स्टूडेंट्स रिजल्ट सीबीएसई की वेबसाइट cbseresults.nic.in पर देख सकेंगे। इस साल 12वीं की परीक्षा 1 मार्च से 24 अप्रैल तक आयोजित की गई थी।

यहां भी देखें रिजल्ट:-

www.results.nic.in

www.cbseresults.nic.in

www.cbse.nic.in

काउंसलर की मदद

सीबीएसई काउंसलर जयदेब कर ने बताया कि रिजल्ट की घोषणा के साथ ही सीबीएसई ने पोस्ट रिजल्ट काउंसलिंग की घोषणा भी कर दी है। विद्यार्थी 21 मई से 4 जून तक सुबह 8 बजे से लेकर रात 10 बजे तक काउंसलर की मदद ले सकते है। इस सर्विस के जरिए विद्यार्थियों के साथ साथ उनके अभिभावकों को भी साइकोलॉजिकल प्रॉब्लम से निकलने में और विभिन्न प्रश्नों के जवाब दिए जाएंगे।

इस काउंसलिंग सर्विस के लिए सीबीएसई द्वारा 63 एक्सपर्ट की मदद ली जा रही है। इसमें ट्रेंड काउंसलर, सीबीएसई स्कूलों के प्रिंसिपल और साइकोलॉजिस्ट शामिल है। इसके लिए सीबीएसई की ओर से टॉल फ्री नम्बर 1800118004 जारी किया है। देश के किसी भी हिस्से इस नम्बर पर कॉल कर के काउंसलर की मदद ली जा सकती है।

बुधवार, 18 मई 2016

भुगोल बहुवैकल्पिक प्रश्न ( Geography Objective Question) For Railway SSC BANKING UPSC NDA CGL LDC

सामान्य ज्ञान(भुगोल)

1. पृथ्वी अपने अक्ष पर कितना झुकी है? 
►23.30
2.सौर मंडल का एक मात्र ग्रह जिस पर जीवन है ?
►पृथ्वी
3.सौर मंडल के बड़े ग्रहों में पृथ्वी का स्थान कौन-सा है ?
►पांचवां
4.पृथ्वी का विषुवतीय व्यास कितना है ?
►12756 किलोमीटर । इसी तरह इसका ध्रुवीय व्यास 12714 किलोमीटर है ।
5.पृथ्वी अपने अक्ष पर किस दिशा में धूमती है ?
►पश्चिम से पूरब
6. पृथ्वी अपनी धुरी का चक्कर किस रफ्तार से और कितने समय में पूरा करती है ?
►1610 किलोमीटर प्रति घंटे की चाल से 23 घंटे 56 मिनट 4 सेकेंड में ।
7. पृथ्वी की किस गति से दिन और रात होता है ?
►घुर्णन
8. पृथ्वी की किस गति से साल बनते हैं ?
►परिक्रमण
9. सूर्य की परिक्रमा करने में पृथ्वी को कितना समय लगता है ?
►365 दिन 5 घंटे 48 मिनट 46 सेकेंड यानी 365 दिन 6 घंटे ।
10. पृथ्वी को सूर्य की एक परिक्रमा करने में लगे वक्त को क्या कहते हैं ?
►सौर वर्ष
11. प्रत्येक सौर वर्ष या कैलेंडर वर्ष में कितना समय बढ़ जाता है ?
►6 घंटे
12. आकार और बनावट की दृष्टि से पृथ्वी किस ग्रह के समान है ?
►शुक्र
13. पृथ्वी को नीला ग्रह किस कारण से कहा जाता है ?
►पानी की उपस्थिति के कारण ।
14. सूर्य के बाद पृथ्वी का सबसे निकट का तारा कौन-सा है ?
►प्रॉक्सिमा सेंचुरी
15. पृथ्वी का एक मात्र उपग्रह कौन-सा है ?
►चंद्रमा
16. चंद्रमा की सतह और उसकी आंतरिक स्थिति का अध्ययन करने वाला विज्ञान कहलाता है ?
►सेनेनोलॉजी
17. चंद्रमा पर धूल के मैदान को क्या कहते हैं ?
►शांति सागर
18. जीवाश्म ग्रह किसे कहा जाता है ?
►चंद्रमा
19. चंद्रमा किसकी रोशनी से चमकता है ?
►सूर्य
20. समुद्र में उठने वाले ज्वार भाटे की वजह क्या है ?
►अपेक्षित सौर्य एवं चंद्रमा की शक्तियों का अनुपात 11:5 होता है ।
21. चंद्रमा पर पाए जाने वाले चट्टानों में किस धातु की मात्रा सबसे अधिक है ?
►टाइटेनियम
22. पृथ्वी से चंद्रमा का कितना प्रतिशत भाग दिखाई देता है ?
►57 प्रतिशत
23. चंद्रमा धरती की परिक्रमा एवं घुर्णन कितने दिनों में करता है ?
►27 दिन 8 घंटे
24. चंद्रमा का सबसे ऊंचा पर्वत कौन-सा है ?
►लीबनिट्ज पर्वत
25. चंद्रमा पर सबसे पहले पहुंचने वाले अंतरिक्ष यात्री कौन थे ?
►नील आर्मस्ट्रांग एवं सर एडविन एल्डिन

26. चंद्रमा पर कब अंतरिक्ष यात्रियों ने पहुंचने में सफलता पाई ?
►21 जुलाई 1969 ई.
27. चंद्रमा पर पहली बार पहुंचने वाले अंतरिक्ष यात्री किस यान से गए थे ?
►अपोलो-11
28. प्रकाश चक्र क्या है ?
►वैसी काल्पनिक रेखा जो पृथ्वी के प्रकाशित और अप्रकाशित हिस्सों को बांटती है ।
29. पृथ्वी के परिभ्रमण की दिशा क्या है ?
►पश्चिम से पूर्व
30. जिस कक्षा में पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है उसे क्या कहते हैं ?
►दीर्घवृत्तीय
31. एपसाइड रेखा क्या है ?
►उपसौरिक एवं अपसौरिक को मिलानने वाली काल्पनिक रेखा सूर्य के केंद्र से गुजरती है, इसे एपसाइड रेखा कहते हैं ।
32. उपसौरिक क्या है ?
►3 जनवरी को सूर्य और पृथ्वी के बीच की दूरी कम हो जाती है जिसे उपसौरिक कहते हैं ।
33. अपसौरिक क्या है ?
►जुलाई को पृथ्वी सूर्य से कुछ दूर चली जाती है इसे अपसौरिक कहते हैं ।
34. अक्षांश क्या है ?
यह ग्लोब पर पश्चिम से पूरम की ओर खींची गई काल्पनिक रेखा है, जिसे अंश में प्रदर्शित किया जाता है ।
35. किस रेखा को शून्य अंश की स्थिति माना जाता है ?
►विषवत रेखा
36. देशांतर क्या है ?
►यह ग्लोब पर उत्तर से दक्षिण की ओर खींची जाने वाली काल्पनिक रेखा है ।
37. किसी स्थान का समय ज्ञात किन रेखाओं के आधार पर किया जाता है ?
► देशांतर
38. दो देशांतर रेखाओं के बीच की दूरी को क्या कहते हैं ?
►गोरे
39. सूर्यग्रहण क्या है ?
►जब कभी दिन के समय सूर्य तथा पृथ्वी के बीच चंद्रमा आ जाता है तो सूर्य की चमकती सतह चंद्रमा की वजह से दिखाई नहीं पड़ती है, इसे सूर्यग्रहण कहते हैं ।
40. पूर्ण सूर्यग्रहण किस दिन होता है ?
►अमावस्या के दिन
41. चंद्रग्रहण क्या है ?
►जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है तो सूर्य की पूरी रोशनी चंद्रमा पर नहीं पड़ती है, इसे चंद्रग्रहण कहते हैं ।
42. पूर्ण चंद्रग्रहण किस रात होता है ?
►पूर्णिमा की रात
43. समय का निर्धारण कैसे किया जाता है ?
►एक देशांतर का अंतर होने पर समय में चार मिनट का अंतर होता है । चूंकि पृथ्वी पश्चिम से पूरब की ओर घूमती है इसलिए पूरब की ओर बढ़ने पर प्रत्येक देशांतर पर चार मिनट बढ़ जाता है और पश्चिम जाने पर प्रत्येक देशांतर पर चार मिनट घट जाता है ।
44. अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा क्या है ?
►180 डिग्री देशांतर को अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा कहते हैं ।
45. अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा कहां-कहां से गुजरती है ?
►आर्कटिक सागर, चुकी सागर, बेरिंग स्ट्रेट और प्रशांत महासागर
46.कर्क रेखा कहां-कहां से गुजरती है ?
►भारत, चीन और म्यांमार ।
47. ग्रीनविच माध्यम समय कितने डिग्री देशांतर पर होता है ?
►जीरो डिग्री देशांतर
48. ग्रीनविच माध्यम समय कहां-कहां से गुजरता है ?
►ग्रीनलैंज, नार्वेजियन सागर, ब्रिटेन, फ्रांस, स्पेन, अल्जीरिया, माले, बुर्कीना फासो, घाना और दक्षिणी अटलांटिक सागर ।
49. विश्व को कितने समय जोन में विभाजित किया गया है ?
►24
50.भारत में किसे मानक समय माना गया है ?
►82.30 डिग्री पूर्वी देशांतर

संपूर्ण समान्य ज्ञान (General Gnokwledge) in Hindi ( Indian History and culture),( Indian National Movement), (Indian Polity and Constituition), (Indian Economy), (Indian & World Geography).. Objective Type Question

भारतीय इतिहास एवं संस्कृति

1. कौन ‘लोहितवादी’ के उपनाम से प्रसिद्ध हुए? – गोपाल हरि देशमुख
2. 1857 के विद्रोह के समय जगदीशपुर में विद्रोहियों का नेतृत्व किसने किया था? – कुँवर सिंह ने
3. सल्तनत काल में ‘दार-उल-शफा’ क्या होता था? – चिकित्सालय
4. ‘दीवान-ए-अमीर कोही’ नामक विभाग, जो कृषि से सम्बन्धित था, किसने स्थापित किया था? – मुहम्मद बिन तुगलक ने
5. अकबर ने सर्वप्रथम दक्षिण भारत के किस राज्य पर आक्रमण किया था? – अहमदनगर पर
6. पानीपत के तृतीय युद्ध के समय पेशवा कौन था? – बालाजी बाजीराव
7. विक्रमशिला महाविहार की स्थापना किस वंश के शासकों द्वारा करवाई गई थी? – पालवंश के शासकों द्वारा
8. तमिल में ‘तोलकाप्पियम’ किस विषय से सम्बन्धित पुस्तक है? – तमिल व्याकरण से
9. सूर्य देवी गायत्री को सम्बोधित गायत्री मंत्र किस ग्रंथ में है? – ऋग्वेद संहिता में
10. औरंगजेब ने किस सिख गुरु को फाँसी दी? – गुरु तेगबहादुर को

भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन
11. ‘पूर्ण स्वराज’ की शपथ कांग्रेस के किस अधिवेशन में ली गई? – लाहौर अधिवेशन (1929) में
12. किस वायसराय की अंडमान यात्रा के दौरान एक कैदी द्वारा हत्या करा दी गई थी? – लॉर्ड मेयो
13. ‘भारतीय प्रेस के मुक्तिदाता’ किनको कहा जाता है? – सर चार्ल्स मेटकाफ तथा लॉर्ड मैकॉले को
14. भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सूरत अधिवेशन के अध्यक्ष कौन थे? – रास बिहारी घोष
15. बाल गंगाधर तिलक को भारतीय अशान्ति का जनक किसने कहा था? – वेलेंटाइन चिरोल ने
16. 1904 में लंदन में ‘अभिनव भारत’ की स्थापना किसने की थी? – विनायक दामोदर सावरकर ने
17. असहयोग आंदोलन शुरू करते समय भारत का वायसराय कौन था? – लॉर्ड चेम्सफोर्ड
18. दक्षिण अफ्रीका से लौटने के बाद महात्मा गाँधी ने प्रथम सफल सत्याग्रह आंदोलन कहाँ प्रारंभ किया? – चम्पारन में
19. भारत की राजधानी कोलकाता (कलकत्ता) से दिल्ली किस वर्ष परिवर्तित की गई? – 1911 ई. में
20. 23 दिसम्बर, 1912 को भारत के गर्वनर जनरल लॉर्ड हार्डिंग पर दिल्ली के चाँदनी चौक में निकल रहे जुलूस पर बम फेंकने वालों का नेता कौन था? – रास बिहारी बोस

भारतीय संविधान एवं राजव्यवस्था
21. किसका कथन है कि अनुच्छेद 356 एक मृतपत्र की भाँति रहेगा इसका प्रयोग अंतिम साधन के रूप में किया जायेगा? – डॉ. बी. आर. अम्बेडकर
22. भारत के संविधान को कब पारित किया गया? – 26 नवम्बर, 1949 को
23. संविधान के किस संशोधन द्वारा उसमें ‘समाजवादी, ‘धर्मनिरपेक्ष’ तथा ‘अखंडता’ शब्द जोड़े गए? – 42वें24. सम्पत्ति के अधिकार को मौलिक अधिकारों की सूची से हटाकर वैद्यानिक अधिकार किस संविधान संशोधन द्वारा बनाया गया? – 44वें
25. व्यक्तिगत स्वतंत्रता के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए नागरिक किस अधिकारी के पास जा सकता है? – सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालय
26. किस लेख (Writ) का शाब्दिक अर्थ है-‘आपका अधिकार क्या है?’ – लेख(Quo-Warranto Writ) का
27. सुप्रीम कोर्ट एवं उच्च न्यायालय के न्यायाधीशों को किस प्रक्रिया द्वारा हटाया जा सकता है? – संसद द्वारा महाभियोग पारित करके
28. किस प्रकार के विधेयक पर राष्ट्रपति को अनिवार्य रूप से बिना पुनर्विचार हेतु भेजे हस्ताक्षर करने पड़ते हैं? – वित्त विधेयक पर
29. उप राष्ट्रपति संसद के किस सदन का पदेन सभापति होता है? – राज्य सभा का
30. लोक सभा के सामान्य कार्यकाल को 5 वर्ष से अधिक करने का अधिकार किसे प्राप्त है? – संसद को केवल राष्ट्रीय संकट के समय
31. तीन प्रमुख अखिल भारतीय सेवाएँ कौन-सी हैं? – भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा एवं भारतीय पुलिस सेवा
32. संविधान सभा द्वारा बनायी गयी समितियों में संघ शक्ति समिति के अध्ययक्ष कौन थे? – पं. जवाहरलाल नेहरू
33. किस दिन संविधान सभा ने राष्ट्रीय ध्वज को अपनाया? – 22 जुलाई, 1947 को
34. 26 नवम्बर, 1950 को अपनाये गये संविधान में कितने अनुच्छेद एवं अनुसूचियाँ थीं? – 395 अनुच्छेद एवं 8 अनुसूचियाँ
35. विधि के समक्ष समता का अधिकार संविधान के किस अनुच्छेद में दिया गया है? – अनुच्छेद 14 में

भारतीय अर्थव्यवस्था
36. भारत में वित्त आयोग के गठन का प्रावधान संविधान के किस अनुच्छेद में है? – अनुच्छेद 280 में
37. योजना अयोग का पदेन अध्यक्ष कौन होता है? – भारत का प्रधानमंत्री
38. बैंक नोट प्रेस कहाँ स्थित है? – देवास में
39. स्टील ऑथोरिटी की स्थापना कब की गई थी? – 1973 में
40. राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (NABARD) की स्थापना किस पंचवर्षीय योजना की अवधि में की गई थी? – छठवीं पंचवर्षीय योजना में
41. अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की स्पेशल ड्रॉइंग राइट्स (SDR) किस रूप में होती है? – बुक-कीपिंग एण्ट्री के रूप में
42. वर्तमान में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया का स्वामित्व किसके हाथ में हैं? – भारत सरकार के हाथ में
43. अंतर्राष्ट्रीय निवेश विवाद निपटारा केन्द्र (ICSID) का सम्बन्ध किस अंतर्राष्ट्रीय संगठन से है? – विश्व बैंक (WB) से
44. नौवीं पंचवर्षीय योजना का मुख्य लक्ष्य था – न्यायपूर्ण वितरण एवं समानता के साथ विकास
45. ‘स्वर्ण जयंती ग्रामीण स्वोजगार योजना’ पर होने वाले व्यय को केन्द्र एवं राज्य सरकार किस अनुपात में वहन करती है – 75:25 के आधार पर

भूगोल
46. क्षेत्रफल की दृष्टि से विश्व का पाँचवाँ सबसे बड़ा देश कौन-सा है? – ब्राजील
47. लडोगा झील किस देश में स्थित है? – रूस में
48. हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लिमिटेड का मुख्यालय कहाँ पर स्थित है? – मुंबई में
49. सलाल जल विद्युत परियोजना किस राज्य तथा किस नदी पर है? – जम्मू कश्मीर
50. नर्मदा नदी का उद्गम स्थान कहाँ है? – अमरकंटक में
51. चम्बल, केन, बेतवा किस नदी की महत्वपूर्ण सहायक नदियाँ है? – यमुना नदी की
52. पश्चिमी घाट और पूर्वीघाट पर्वत श्रेणियाँ किस पर्वत श्रेणी पर मिलती हैं? – पालनी पर्वत श्रेणी पर
53. प्रधान मध्याह्न रेखा (Prime Meridian Line) ग्रीनविच से गुजरती है। यह स्थान किस देश में है? – इंग्लैंड में
54. दहाड़ता चालीसा (Roaring forties) क्या है? – दक्षिणी गोलार्द्ध में 40° अक्षांश के पास चलती हुई तेज पछुआ हवाएँ
55. ‘सना’ किस देश की राजधानी है? – यमन की