शुक्रवार, 13 मई 2016

भारत में मानसून

                भारत में मानसून

भारत में मानसून का बड़ा बेसब्री से इन्तजार होता है , भारतीय कृषि को मानसून का जुआ कहते है . तो आइये हम मानसून के बारे में जानते है ,कि ये कब ,कैसे और कहाँ से आता है.

संवहनीय वर्षा की उत्पत्ति

मानसून अरबी भाषा का शब्द है, जो कि मौसिम शब्द से उत्पन्न हुआ है , जिसका अर्थ होता है -हवाएं मानसून शब्द हिप्पोलस ने दिया था . भारत में जिन सागरीय पवनों के माध्यम से वर्षा  होती है , उन्हें मानसूनी पवने कहते है . भारत में दो तरह का मानसून आता है -
1 . - ग्रीष्म कालीन /दक्षिण पश्चिमी  मानसून  (जून से मध्य अक्तूबर तक  )
2 .- शीत कालीन / उत्तर पूर्वी मानसून (नवम्बर से जनवरी तक )


मानसून की उत्पत्ति   :-
मानसून की उत्पत्ति के कई सिद्धांत प्रचलित है -
i- तापीय सिद्धांत
ii- ITCZ सिद्धांत (विषुवतीय पछुआ पवन की संकल्पना )
iii- जेट धारा सिद्धांत 
iv- अलनीनो एवं ला नीनो सिद्धांत
v- हेडली चक्र एवं वाटर चक्र सिद्धांत
vi- दक्षिण ध्रुवीय / उत्तर ध्रुवीय प्रभाव
vii- सोमाली प्रभाव 

Note:-
1.  ITCZ सिद्धांत के अनुसार  दक्षिण -पश्चिमी मानसून विषुवतीय पछुआ पवन के भारत में प्रवेश करने से उत्पन्न होती  है .
2.  सोमालिया तट पर उत्पन्न होने वाली सोमाली ठंडी धारा के कारण अरब सागर के उच्च वायुदाब में वृद्धि होती है , जो दक्षिण -पश्चिम मानसून को मजबूत करती है .                   

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें