रविवार, 10 अप्रैल 2016

MOST IMPORTANT QUESTION FOR COMPETITIVE EXAMS 2016-2017 IN HINDI

                     Math
1. B की कार्यक्षमताA की 80 प्रतिशत है। यदि दोनों मिलकर एक काम को 24 दिन में करते है, तो B अकेला उस काम को कितने दिनों में पुरा करेगा-
1) 52 दिन
2) 54 दिन
3) 51 दिन
4) 55 दिन

2.  एक व्‍यक्ति प्रतिदिन 9 घण्‍टे आराम करके एक निश्चित दूरी 50 दिन में तय कर लेता है। यदि वह दुगूना आराम करे, दुगुना तेज चले, तब वह दुगुनी दूरी कितने दिन में तय करेगा-
1) 120
2) 125
3) 110
4) 100

3.राम का खर्च मोहन से 20% कम है तो मोहन का खर्च राम से कितने प्रतिशत अधिक है-
1) 15%
2) 30%
3) 25%
4) 24%

4. एक व्‍यक्ति 320 आम 400 आमों के क्रय मूल्‍य पर बेचता है। उसका लाभ प्रतिशत है-
1) 10
2) 15
3) 20
4) 25

5. एक व्‍यक्ति कार द्वारा A तथा B के बीच की 150 किमी. दूरी को 3 घण्‍टे में तय करती है तथा B से A तक आने में उसे 5 घण्‍टे लगते हैं। उसकी औसत चाल कितनी है-
1) 37.5 किमी./घण्‍टा
2) 45.5 किमी./घण्‍टा
3) 30.5 किमी./घण्‍टा
4) 54.5 किमी./घण्‍टा

6. P औरQ की आय का अनुपात 3:4 है तथा उनके व्‍ययो का अनुपात 2:3 है। यदि इनमें से प्रत्‍येक रू 6,000 की बचत करता है, तो P की आय है-
1) रू 2000
2) रू 12000
3) रू 18000
4) रू 24000

7. पांच संख्‍याओं का औसत 27 है। यदि उनमें से एक संख्‍या निकाल दी जाए तो औसत 25 हो जाता है। निकाली गई संख्‍या है-
1) 25
2) 27
3) 30
4) 35

8. A,B,C की वर्तमान आयु का योग 90 वर्ष है दस वर्ष पूर्व उनकी आयु का अनुपात 1:2:3 था तो B की वर्तमान आयु क्‍या है-
1) 18 वर्ष
2) 20 वर्ष
3) 30 वर्ष
4) 35 वर्ष

9. चार अंकों की बडी से बडी संख्‍या ज्ञात कीजिए जो पूर्णतया 88 से विभाजित हो-
1) 9999
2) 9901
3) 9954
4) 9944

10. वह छोटी से छोटी संख्‍या जिसे 4,6,8,12 और 16 से भाग करने पर प्रत्‍येक दशा में 2 शेष रहे निम्‍न है-
1) 46
2) 48
3) 50
4) 56

11. किसी त्रिभुज ABC में कोण A का समद्विभाजक AD है। AB=8 सेमी. , AC=10 सेमी., BC=13 .5 सेमी. हो तो BD का मान है।
1) 8 सेमी.
2) 7.5 सेमी.
3) 6 सेमी.
4) इनमें से कोई नहीं

12. 13 सेमी. त्रिज्‍या वाले वृत्‍त में 24 सेमी. लम्‍बी जीवा खींची गई हैं। जीवा की वृत्‍त के केन्‍द्र से दूरी हैं-
1) 12 सेमी.
2) 5 सेमी.
3) 6.5 सेमी.
4) 13 सेमी.

13. 50 मीटर उची पहाडी के शिखर से किसी मीनार की चोटी और आधार के अवनमन कोण क्रमश: 30° और 45° है । मीनार की उचाई ज्ञात कीजिए -
1) 20(√3-1)/√3
2) 50(√3-1)/√3
3) 40(√3-1)/√3
4) 60(√3-1)/√3

14. उस अर्द्धवृत्‍त का क्षेत्रफल ज्ञात करें जिसका व्‍यास 14 सेमी. है-
1) 76 वर्ग सेमी.
2) 77 वर्ग सेमी.
3) 96 वर्ग सेमी.
4) 154 वर्ग सेमी.

15. 100 मीटर लम्‍बी एक रेलगाडी अपनी विपरीत दिशा में 5 किमी. प्रति घण्‍टा की चाल से अपनी ओर आते हुए व्‍यक्ति को 6 सेकण्‍ड में पार कर जाती है, गाडी की चाल क्‍या है-
1) 35 किमी./घण्‍टा
2) 40 किमी./घण्‍टा
3) 55 किमी./घण्‍टा
4) 50 किमी./घण्‍टा

                    Reasoning

16. 1 फरवरी, 1920 को बृहस्‍पतिवार था तो 5 मार्च, 1920 को कौन सा दिन होगा
1) बुधवार
2) गुरूवार
3) मंगलवार
4) सोमवार

17. एक घडी में 1.30 बज रहा है यदि मिनट की सूई दक्षिण की ओर है , तो घण्‍टे की सूई किस दिशा में होगी ।
1) उत्‍तर
2) दक्षिण पूर्व
3) उत्‍तर पश्चिम
4) उत्‍तर पूर्व

18. भारती 5 किमी दक्षिण की ओर चलती है। फिर वह दाएं मुड़कर 3 किलोमीटर चलती है| पुन: दायें मुड़कर 5 किलोमीटर चलती है, तो बताएं कि वह अपने प्रारम्भिक स्‍थान से किस दिशा में है।
1) पूरब
2) पश्चिम
3) दक्षिण
4) उत्‍तर

19.   ORGANISATION
निम्‍नलिखित विकल्‍पों में से वह शब्‍द चुनिए जो दिए गए शब्‍द के अक्षरों का प्रयोग करके नहीं बनाया जा सकता।
1) STRONG
2) ORANGE
3) NOTION
4) GROAN

20. यदि नीले को लाल कहा जाता है, लाल को हरा कहा जाता है, हरे का काला कहा जाता है और काले को सफेद कहा जाता है, तो घास का रंग क्‍या है
1) लाल
2) काला
3) सफेद
4) हरा

21. छ: मित्र A,B,C,D,E,F एक वृत्‍त में केन्‍द्र के अभिमुख बैठे हैं। यदि F,A और D के बीच है, C,E और B के बीच है, E,D और C के बीच नहीं है और D,C के बाएं से दूसरा है, तो निम्‍नलिखित में से D की स्थिति कौन-सी एक है।
1) A के दाएं से दूसरा
2) B के दाएं से अगला
3) B के बाएं से तीसरा
4) A के दाएं से चौथा

22. A, B का भाई हैं। B, C का भाई हैं। C, D का पति हैं। E, A का पिता हैं। D और E का सम्‍बन्‍ध बताइए।
1) पुत्री
2) पुत्रवधु
3) बहन
4) साली

23.लड़कों की एक पंक्ति में श्‍याम बाईं ओर से 15वां ओर दाईं ओर 7वां हैं। पंक्ति में कुल कितने लड़के हैं
1) 22
2) 29
3) 21
4) 31

24. STRICT को यदि TSIRTC लिखा जाए तो FRACAS को कैसे लिखेंगे ?
(1) RCFASA
(2) RFCASA
(3) RFCAAS
(4) RACASF

25.
MAHESH:154362::SHAME:?
(1) 1672
(2) 62513
(3) 53681
(4) 62418

26.
6:12 ::20 :?
(1) 23
(2) 34
(3) 30
(4) 90

27. शब्द कोष के अनुसार निम्नलिखित में से कौन सा शब्द चौथे स्थान पर होगा ?
(1) sanction
(2) sanctity
(3) sanatorium
(4) sanskrit

28. अगर एक घड़ी में 5:25 अपरान्ह है तो शीशे में उस घड़ी में कितने बजे दिखाई पड़ेंगे ? (1) 6:35
(2) 5:23
(3) 6:50
(4) 4:20

29. यदि STAMPEDE को PESTAMDE लिखा जा सकता हो, तो TAMPERED को किस प्रकार लिखा जाएगा ?
(1) ERTAAMPED
(2) RETAMPED
(3) RETAMPDE
(4) ERTAMPDE

30. यदि 35674 को कूट भाषा में 57896 लिखा जाए तो 4213 को उसी कूट भाषा में क्या लिखा जाएगा ?
(1) 2537
(2) 8916
(3) 2519
(4) 6435

             General Studies

31.आर्य शब्‍द का शाब्दिक अर्थ है?
1) वीर या योद्धा
2) श्रेष्‍ठ या कुलीन
3) यज्ञकर्ता या पुरोहित
4) विद्वान

32. पुराणों की संख्‍या कितनी है?
1) 18
2) 19
3) 20
4) 21

33. तैमूर लंग ने किसके शासनकाल में भारत पर आक्रमण किया।
1) अलाउदीन खल्‍जी
2) बहरलोल लोदी
3) फिरोज तुगलक
4) नासिरूदीन महमूद तुगलक

34. रेगुलेटिंग ऐक्‍ट परित किया गया?
1) 1773 ई0 मे
2) 1771 ई0 में
3) 1785 ई0 में
4) 1793 ई0 में

35. संवधिान सभा के चुने हुए स्‍थायी अध्‍यक्ष कौन थे?
1) डॉ0 बी.आर. अम्‍बेडकर
2) सच्चिदानंद सिन्‍हा
3) डॉ0 राजेन्‍द्र प्रसाद
4) एम0 राधाकृष्‍णन

36. लोकसभा अध्‍यक्ष अपना त्‍यागपत्र किसको देता है
1) राष्‍ट्रपति को
2) उपराष्‍ट्रपति को
3) प्रधानमंत्री को
4) लोकसभा उपाध्‍यक्ष को

37. भारत में ट्रेजरी बिल बेचे जाते है।
1) आर.बी.आई. द्वारा
2) राज्‍य सरकारों द्वारा
3) व्‍यापारिक बैंकों द्वारा
4) सेबी द्वारा

38. भारत का सबसे बडा शेयर बाजार निम्‍नलिखित में से कौन सा है।
1) दिल्‍ली
2) कोलकाता
3) मुम्‍बई
4) चेन्‍नई

39. कौन सा ग्रह हरे प्रकाश को उत्‍सर्जित करता है।
1) बृहस्‍पति
2) शुक्र
3) यूरेनस
4) वरुण

40. निम्‍नलिखित नदियों में से कौन-सी सबसे लम्‍बी है?
1) अमेजन
2) आमूर
3) कांगों
4) लीना

41.कुचिपुडी किस राज्‍य की नृत्‍य शैली है?
1) केरल
2) आन्‍ध्र प्रदेश
3) तमिलनाडु
4) कर्नाटक

42. मशरूम क्या है?
1) कवक
2) पौधा
3) पशु
4) बैक्टीरिया

43. रेगिस्तान में पैदा होने वाले पौधे कहलाते है?
1) हाइड्रोफाइट्स
2) मेसोफाइट्स
3) जीरोफाइट्स
4) इपीफाइट्स

44.नोबेल पुरस्कार एल्फ्रेंड नोबेल के नाम पर शुरु हुआ जिन्होंने खोज की थी-
1) हवाई जहाज की
2) टेलीफोन की
3) सेफ्टी लैम्प की
4) डायनामाइट की

45. सापेक्ष आर्द्रता नापी जाती है-
1) हाइड्रोमीटर से
2) हाइग्रोमीटर से
3) लैक्टोमीटर से
4) पोटेन्शियोमीटर से

46. निम्‍नलिखित में से कौन-सा एक मिश्रण नहीं है?
1) ग्रेफाइट
2) कॉच
3) पीतल
4) इस्‍पात

47. निम्‍नलिखित में से कौन-सा एक परमाणु का भाग नही है
1) इलेक्‍टॉन
2) प्रोटॉन
3) न्‍यूटॉन
4) फोटॉन

48. किसी प्रोग्राम मे बग(Bug) क्या होता है ?
1) स्टेटमेंट
2) एरर
3) सिग्नेचर
4) 1. और 2. दोनों

49.विलियम्‍स बहनें निम्‍नलिखित में किस खेल के लिए जानी जाती हैं-
1) बैडमिन्‍टन
2) टेबल टेनिस
3) टेनिस
4) फुटबाल

50. प्रतिवर्ष विश्‍व जनसंख्‍या दिवस निम्‍न में से किस दिन मनाया जाता है
1) 11 मार्च
2) 11 जुलाई
3) 11 अगस्‍त
4) 10 जनवरी

Quiz & Learn

Answer Key
----------------------------------------------
01-2
02-2
03-3
04-4
05-1
06-3
07-4
08-3
09-4
10-3
11-3
12-2
13-2
14-2
15-3
16-3
17-4
18-2
19-2
20-2
21-1
22-2
23-3
24-2
25-2
26-3
27-4
28-1
29-1
30-4
31-2
32-2
33-4
34-1
35-3
36-4
37-1
38-3
39-4
40-1
41-2
42-1
43-3
44-4
45-2
46-1
47-4
48-2
49-3
50-2

महत्वपूर्ण आर्थिक शाब्दावली

आज हम महत्वपूर्ण आर्थिक शाब्दावली पर विचार-विमर्श कर रहे है.अर्थव्यवस्था पर आधारित सभी प्रकार के सवालो को हल करने के लिए महत्वपूर्ण बिन्दुओ को ध्यान देना बेहद जरुरी है.

महत्वपूर्ण आर्थिक शाब्दावली

 राष्ट्रीय आय

यह किसी अवधि विशेष में देश की सीमा के अन्दर उत्पन्न समस्त वस्तुओं तथा सेवाओं का मौद्रिक मूल्य की  वह मात्रा है, जो दो बार गिन बिना मापी जाती हैं साधारण कीमत पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद को राष्ट्रीय  आय कहा जाता है। इसे निम्न सूत्र से परिकलित किया जा सकता है।

 राष्ट्रीय आय = ‌‌‌ शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद (साधन लागत पर ) NNP(Factor Cost) 

               =   बाजार मूल्य पर शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद - अप्रत्यक्ष कर +‌‌‌सब्सिडी

‌‌‌               = (बाजार मूल्य पर सकल घरेलू उत्पाद (GDP) + शुद्ध विदेशी आय-मूल्य ह्रास)- अप्रत्यक्ष कर + सब्सिडी

सकल घरेलू उत्पाद 

एक देश की सीमा के अंदर किसी भी दी हुई समयावधि, प्राय: एक वर्ष, में उत्पादित समस्त अंतिम वस्तुओं तथा सेवाओं का कुछ बाजार या मौद्रिक मूल्य, उस देश का सकल घरेलू उत्पाद कहा जाता है।

सकल राष्ट्रीय उत्पाद

इसका प्रयोग भी राष्ट्रीय आय लेखांकन में किया जाता है, सकल घरेलू में से यदि वह आय घटा दी जाए, जो सृजित तो देश में ही हुई है, किन्तु विदेशों को प्राप्य हैं तथा देश को प्राप्त होने वाली, किन्तु विदेशों में अर्जित आय जोड़ दी जाए तो सकल राष्ट्रीय उत्पाद  प्राप्त होता है।

शुद्ध राष्ट्रीय उत्पाद

सकल राष्ट्रीय उत्पाद  में से मूल्य ह्रास की राशि घटा देने के उपरान्त शुद्ध राष्ट्रीय किया जाता है।

गरीबी

सामान्यत: न्यूतम सामाजिक जीवन स्तर से नीचे की  दशा है। योजना आयोग के द्वारा गठित  Task Force on Minimum Needs and Effective Consumption Demand Report के अनुसार ग्राणिम क्षेत्र में 2400 कैलोरी तथा शहरी क्षेत्र में 2100 कैरोली का उपयोग प्रति व्यक्ति किया जाता है।

मिश्रित अर्थव्यवस्था  

ऐसी अर्थव्यवस्था जिसमें निजी तथा सरकारी दोनों क्षेत्रों का सह अस्तित्व हो

बूम

अर्थव्यवस्था में बूम  की स्थिति उस समय कही जाती हैं, जब आर्थिक क्रियाओं का तेजी से विस्तार होता है । यह मन्दी अथवा रिसेशन की विपरीत स्थिति है, माँग में वृद्धि के परिणामस्वरूप किसी उद्योग विशेष में भी बूम की स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।

बजट  

किसी संस्था या सरकार के एक वर्ष की अनुमानित आय-व्यय का लेखा जोखा बजट कहलाता है सरकार का बजट अव केवल आय-व्यय का विवरण मात्र ही नहीं होता, अपितु यह सरकार के क्रिया -कलापों एवं नीतियों का वितरण भी है। यह आधुनिक काल में समाजिक- आर्थिक परिर्वतन का साधन भी बन गया है।

अन्य प्रश्न 

1.भारत राष्ट्रीय आय की गणना कौन करता है—केंद्रीय सांख्यिकीय संगठन

2.ग्रामीण क्षेत्रों में गरीबी के आकलन के लिए किस सूचकांक को आधार माना गया है—कृषि श्रमिकों का उपभोक्त मूल्य सूचकांक

3.‘सर्वोदय योजना’ के संस्थापक कौन थे—जय प्रकाश नारायण

4.वैट’ किस प्रकार का कर है— अप्रत्यक्ष कर
5.भारत में वैट कर कब लागू हुआ— 1 अप्रैल,2005
6. करेंसी नोट प्रेस कहाँ है— नासिक
7.नरसिंहम समिति का संबंध किससे है—बैंकिंग सुधार
8.जिस नीति को देश का केंद्रीय बैंक परिणात्मक व गुणात्मक उपकरणों के माध्य से लागू करता है, उसे क्या कहते हैं— मौद्रिक नीति

📚Quiz & Learn🏇