रविवार, 27 मार्च 2016

Indus Valley Civilization सिन्धु घाटी की सभ्यता

Indus Valley Civilization सिन्धु घाटी की सभ्यता

सिन्धु घाटी की सभ्यता

परिचय :- भारत व विश्व की प्राचीनतम सभ्यताओं में सिन्धु सभ्यता का स्थान अतिविशिष्ट है. पुरातत्व विभाग द्वारा 1921 में हड़प्पा (जिला-मोंटगोमरी, प.पंजाब ) और 1922 में मोहनजोदड़ो (जिला-लरकाना, सिंध) जैसे नगरों की खोज से इस विशाल सभ्यता का पता चला जो सिन्धु घाटी या हडप्पा सभ्यता के नाम से जानी जाती है.

काल :- कार्बन डेटिंग विधि से इसे लगभग 5000 वर्ष पूर्व का माना जाता है जबकि इसका काल 3000 ई.पू से 1700 ई.पू के बीच कहा जाता है.

लोगों का जीवन :- नगरीकृत संस्कृति थी, कृषि एवं पशुपालन इनका मुख्य व्यवसाय था. ये गेहूं, जौ, मटर, तरबूज आदि का उत्पादन करते थे और बैल, हांथी, भैंस, घोड़े,सूअर आदि का पालन करते थे. सूती व ऊनी धागा तैयार करना एवं उनसे कपडे बनाना जानते थे. सिन्धु समाज मातृसत्तात्मक था.

कला तथा धर्म :- सभ्यता के लोगों की कलात्मक जानकारी उनके बर्तनों पर चित्रकारी, सिक्कों के चलन, और आभूषण आदि से पता चलती है. वे प्रकृति पूजा व पुनर्जन्म में विश्वास रखते थे. उनकी मुहरों से भाषा एवं लिपि का ज्ञान होता है जो अभी तक पढ़ी नहीं जा सकी है.

नगर तथा भवन निर्माण :- सिन्धु सभ्यता की नगर योजना सबसे विकसित थी लगभग 33 फीट चौड़ी सड़कें और पक्के मकान, चौराहे बने थे. नगरों में समकोण आधारित सड़कें, कब्रिस्तान, अनाज भंडारगृह और पक्की ईंटों के तालाब (सामूहिक स्नानागार) आदि का निर्माण था जो की तत्कालीन सभ्यता में अद्वितीय था. यहाँ के भवनों में दरवाजे, खिड़कियाँ, रोशनदान, पक्के फर्श, स्नान गृह, नालियां आदि बने थे.

सुमेरियन तथा मेसोपोटामियन सभ्यता से समानता :- इतिहासकारों के अनुसार सिन्धु सभ्यता और सुमेरियन सभ्यता के बीच घनिष्ठ व्यापारिक एवं सांस्कृतिक सम्बन्ध थे.सुमेरियन साक्ष्यों में सिन्धु सभ्यता का उल्लेख "दिलमुन" नाम से है. सुमेरियन एवं मेसोपोटामियन सभ्यता में भी पक्की ईंटों के भवन, पीतल व तांबे का प्रयोग, चित्रमय मुहरें आदि प्रचलित थी.

अन्य महत्वपूर्ण तथ्य :-

· मोहनजोदड़ो के धान्य कोठार इस सभ्यता की सबसे बड़ी संरचना है.

· लोथल (भोगवा नदी के तट पर) में सिन्धु सभ्यता का एकमात्र बंदरगाह स्थित था.

· सिन्धु क्षेत्र को मेहुल भी कहा गया है. चावल के साक्ष्य लोथल व रंगपुर से मिले है.

· इस सभ्यता का सबसे विकसित स्थल धौलावीरा था.

· हडप्पाकालीन लोगों को लोहे का ज्ञान नहीं था.

· कपास के सर्वप्रथम खेती हडप्पा सभ्यता के लोगों ने किया. इनकी अर्थव्यवथा का मुख्य आधार कृषि था|

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें