सोमवार, 28 मार्च 2016

पंचायती राज़व्यवस्था IMPORTANT GK QUESTION FOR RAILWAY SSC

आज हम पंचायती राज़व्यवस्था के प्रश्नों पर विचार-विमर्श कर रहे है.पंचायती राज़व्यवस्था पर आधारित सभी प्रकार के सवालो को हल करने के लिए महत्वपूर्ण बिन्दुओ को ध्यान देना बेहद जरुरी है.

पंचायती राज़व्यवस्था पर प्रश्न -पहला भाग




1.  73 वें संविधान संशोधन द्वारा पंचायती राज्य संस्थाओं के लिए किस तरह के चुनाव प्रावधान किया गया है ?
A). प्रत्यक्ष एवं गुप्त मतदान
B). अप्रत्यक्ष मतदान
C). गुप्त मतदान
D). खुला मतदान

Correct Ans: (A)
Description:
प्रत्यक्ष एवं गुप्त मतदान

सभी स्तर के पंचायतों के सभी सदस्यों का चुनाव वयस्क मतदाताओं द्वारा प्रत्येक पाँचवें वर्ष में किया जाएगा। गाँव स्तर के पंचायत के अध्यक्ष का चुनाव प्रत्यक्षतः तथा मध्यवर्ती एवं ज़िला स्तर के पंचायत के अध्यक्ष का चुनाव अप्रत्यक्ष रूप से किया जाएगा।

2 अक्टूबर, 1959 को भारत में पंचायती राज का शुभारम्भ निम्नलिखित में से कहाँ पर किया गया था ?
A). नागौर (राजस्थान)
B). राजमुंदरी (आंध्रा प्रदेश)
C). सीतामढ़ी (बिहार)
D). अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश)

Correct Ans: (A)
Description:
नागौर (राजस्थान)

1951 में प्रथम पंचवर्षीय योजना के निर्माण और सन् 1952 में सामुदायिक विकास कार्यक्रम के शुभारम्भसे प्राथमिक स्तर के विकास का प्रश्न महत्वपूर्ण हो गया. ग्रामीण क्षेत्र में पंचायती राज की स्थापना किए जाने के लिए कांग्रेस ने एक उच्चस्तरीय समिति का गठन किया, जिसने 12 जुलाई, 1954 में अपनी 2 सितम्बर, 1959 में सर्वप्रथम राजस्थान ने पंचायत 2 अक्टूबर, 1959 को प्रधानमंत्री नेहरू ने राजस्थानविधान सभा द्वारा पंचायत समिति व जिला परिषद् अधिनियम का उद्घाटन नागौर में किया.


3).भारत के किसके चुनाव में आरक्षित स्तनों की चक्रानुक्रम से भरे जाने का प्रावधान किया गया है ?
A). लोक सभा के चुनाव में
B). राज्य सभा के चुनाव मे
C). विधान सभा के चुनाव में
D). पंचायती राज्य संस्थाओं के चुनाव में

Correct Ans: (D)
Description:
पंचायती राज्य संस्थाओं के चुनाव में

4).73 वें संविधान संशोधन की विशेषता नहीं है -
A). ग्राम सभा
B). प्रत्यक्ष निर्वाचन
C). पंचायती संस्थाओं को संवैधानिक दर्जा
D). महिलाओं के लिए दो तिहाई आरक्षण

Correct Ans: (D)
Description:
महिलाओं के लिए दो तिहाई आरक्षण

73वें संविधान संशोधन में पंचायत के सभी स्तरों पर अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के सदस्यों के लिए उनके अनुपात में आरक्षण प्रदान किया जाएगा तथा महिलाओं के लिए 30% आरक्षण होगा।

5).पंचायती राज की दृष्टि से महत्वपूर्ण प्रतिवेदन है -
A). सरकारिया आयोग प्रतिवेदन
B). प्रशासनिक सुधार आयोग प्रतिवेदन
C). बलवन्त राय मेहता समिति प्रतिवेदन
D). आनंदपुर साहिब प्रस्ताव

Correct Ans: (C)
Description:
बलवन्त राय मेहता समिति प्रतिवेदन

बलवंत राय मेहता समिति की सिफ़ारिशों के आधार पर स्थापित पंचायती राज व्यवस्था में कई कमियाँ उत्पन्न हो गयीं, जिन्हें दूर करने के लिए सिफ़ारिश करने हेतु 1977 में अशोक मेहता समिति का गठन किया गया। इस समिति में 13 सदस्य थे। समिति ने 1978 में अपनी रिपोर्ट केन्द्र सरकार को सौंप दी, जिसमें केवल 132 सिफ़ारिशें की गयी थीं।

6).73 वें संविधान सशोधन के अनुसार पंधायती राज संस्थाओं में अध्यक्ष कम-से-कम कितने पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं ?
A). एक तिहाई
B). दो रिहाई
C). तीन चौथाई
D). आधी

Correct Ans: (A)
Description:
एक तिहाई'

पंचायत के सभी स्तरों पर अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के सदस्यों के लिए उनके अनुपात में आरक्षण प्रदान किया जाएगा तथा महिलाओं के लिए 30% आरक्षण होगा।

7).भारत सरकार द्वारा सामुदायिक विकास योजना की सुरुआत की गई, 2 अक्टूबर -
A). 1950 को
B). 1951 को
C). 1952 को
D). 1953 को

Correct Ans: (D)
Description:
1953 को

2 अक्टूबर, 1952 को इस उद्देश्य के साथ सामुदायिक विकास कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया कि सामान्य जनता को विकास प्रणाली से अधिक से अधिक सहयुक्त किया जाए। इस कार्यक्रम के अधीन खण्ड को इकाई मानकर खण्ड के विकास हेतु सरकारी कर्मचारियों के साथ सामान्य जनता को विकास की प्रक्रिया से जोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन जनता को अधिकार नहीं दिया गया, जिस कारण यह सरकारी अधिकारियों तक सीमित रह गया और असफल हो गया। इसके बाद 2 अक्टूबर, 1953 को राष्ट्रीय प्रसार सेवा को प्रारम्भ किया गया, जो असफल हुआ।

8).सामुदायिक विकास कार्यक्रम की असफलता का कारण है -
A). धन की कमी
B). सरकारी कर्मचारियों पर निर्भरता
C). गुटबाजी
D). अशिक्षा

Correct Ans: (D)
Description:
अशिक्षा

31 मार्च, 1952 को समुदाय परियोजना प्रशासन के रूप में ज्ञात एक संगठन की योजना आयोग के अधीन स्थापित की गई, जिसका कार्य सामुदायिक विकास से संबंधित कार्यक्रमों का संचालन करना था। सामुदायिक विकास कार्यक्रम का उद्घाटन 2 अक्तूबर, 1952 को किया गया था और यह कार्यक्रम ग्रामीण विकास के इतिहास में एक महत्त्वपूर्ण कीर्तिमान था।

9). सामुदायिक विकास कर्यक्रम का मुख्य उद्धेश्य था -
A). जरूरतमंदों को पदार्थों तथा सेवाओं का वितरण
B). पिछड़े समुदायो की समस्याओं का समाधान
C). छूआछूत का उन्मूलन
D). विकास में जनता का सहयोग सुनिश्चित करना

Correct Ans: (D)
Description: विकास में जनता का सहयोग सुनिश्चित करना

10).देश के ग्रामीण क्षेत्र के सामाजिक एवं सांस्कृतिक उत्थान के लिए सामुदायिक विकास कार्यक्रम कब प्रारम्भ किया गया ?
A). 15 अगस्त ,1947
B). 26 जनवरी ,1950
C). 2 अक्टूबर ,1952
D). 14 नवम्बर , 1954

Correct Ans: (C)
Description:
2 अक्टूबर ,1952

स्वतंत्रता प्राप्ति के बाद गांधीजी के प्रभाव से पंचायती राज व्यवस्था पर विशेष बल दिया गया और इसके लिए केन्द्र में पंचायती राज एवं सामुदायिक विकास मंत्रालय की स्थापना की गई और एस.के.डे को इस विभाग का मन्त्री बनाया गया। इसके बाद 2 अक्टूबर, 1952 को इस उद्देश्य के साथ सामुदायिक विकास कार्यक्रम प्रारम्भ किया गया कि सामान्य जनता को विकास प्रणाली से अधिक से अधिक सहयुक्त किया जाए।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें